

नई दिल्ली: अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही अपकमिंग फिल्म शेरनी (Sherni) का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है. अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को रिलीज किया गया है. अमित मसुरकर (Amit Masurkar) के निर्देशन में बनी फिल्म शेरनी ‘न्यूटन’ (Newton) के बाद उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसमें विद्या बालन (Vidya Balan) लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी.
जंगलों में भटक रहीं विद्या?
फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) एक फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी. बात करें टीजर वीडियो की तो इसमें विद्या बालन (Vidya Balan) जंगल में दो पुलिसकर्मियों के साथ जंगल में कुछ तलाशती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक डायलॉग है, ‘जंगल कितना भी घना क्यों न हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है.’ इस डायलॉग को विद्या की ही आवाज में बोला गया है.
क्या होगी स्टार कास्ट?
यूं तो इस टीजर वीडियो में बस एक क्लिप और एक डायलॉग ही है लेकिन विद्या बालन (Vidya Balan) के फैंस को एक्साइटेड करने के लिए ये टीजर वीडियो काफी है. फिल्म की बाकी की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, ईला अरुण, बृजेंद्र काला और नीरज काबी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.
कब रिलीज होगा ट्रेलर?
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसे मेकर्स 2 जून को रिलीज करने जा रहे हैं. देखना होगा कि न्यूटन के बाद अब अमित दर्शकों के लिए क्या नया लाने जा रहे हैं. बता दें कि अमित की फिल्म न्यूटन जबरदस्त हिट रही थी. आमतौर पर लीड रोल में ही नजर आने वाली विद्या बालन (Vidya Balan) का किरदार कितनी परतों में लिपटा होगा ये भी जल्द ही साफ हो जाएगा.
ये भी पढ़ें
Hina Khan ने कांपते हुए बताई रोमांटिक सीन की सच्चाई, वीडियो देख परेशान हुए फैंस
Lockdown ने बदले ‘अंगूरी भाभी’ के हालात, एक्टिंग छोड़ पत्थर काटती आईं नजर
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

