Zee Real Heroes Award 2026: मयानगरी मुंबई में आज शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को ‘ जी संवाद विद रियल हीरोज’ के चौथे एडीशन की शुरुआत हुई. इस दौरान पॉलिटिक्स और खेल जगत से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे एक जगह पर देखने को मिले. इस इवेंट में भारतीय फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर भी मौजूद रहे. उन्हें फैशन, हीरोइन, चांदनी बार और ट्रैफिक सिग्नल जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता है. ‘Zee News’ के एंकर अखिलेश आनंद ने मधुर भंडारकर से उनकी आने वाली फिल्म ‘द वाइव्स’ , बॉलीवुड में फ्रीडम ऑफ स्पीच और भेदभाव को लेकर बातचीत की.
बॉलीवुड के पीछे की चमक-धमक को दिखाता है ‘द वाइव्स’
मधुर भंडारकर की फिल्म ‘द वाइव्स’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म को लेकर अखिलेश आनंद ने जब उनसे सवाल किया तो मधुर ने बताया कि यह फिल्म इस साल आने वाली है, जो बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे की कहानी को दर्शाती है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म बॉलीवुड स्टार्स और सुपरस्टार्स की पत्नियों की लाइफ जर्नी और उनके जीवन आने वाले अप्स एंड डाउंस पर आधारित है. फिल्ममेकर ने बताया कि ‘द वाइव्स’ उनकी बाकी फिल्में फैशन, हीरोइन और पेज 3 जैसे ही शैली की है. उन्होंने बताया कि फिल्म में मौनी रॉय, सोनाली कुलकर्णी, रेजीना कसैंड्रा, फ्रेडी दारूवाला, अर्जन बाजवा, राहुल भट्ट और सैरभ सचदेवा जैसे दमदार कलाकार हैं. मधुर भंडारकर ने कहा कि उनकी फिल्म रियल लाइफ से इंस्पायर्ड होती हैं. ‘द वाइव्स’ भी हल्की-फुल्की कुछ इसी तरह है, हालांकि यह कुछ रूमर्स पर भी बेस्ड है. उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी तरह से फिक्शन है, लेकिन इसमें ड्रामा भी भरपूर है.
ये भी पढ़ें- मैं नेपोटिज्म के बारे में…’, बॉलीवुड में आउटसाइडर को लेकर बोलीं रकुलप्रीत, बताया कैसे मिलेगा काम
बॉलीवुड में हो रहा भेदभाव?
हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने ‘मुंबई यूनिवर्सिटी’ की ओर से आखिरी वक्त पर उनका इन्विटेशन कैंसिल करने पर नाराजगी जाहिर की थी. एक्टर का कहना था कि इस तरह का भेदभाव पहले नहीं होता था. इसको लेकर अखिलेश आनंद ने मधुर भंडारकर से सवाल किया कि क्या बॉलीवुड में इन दिनों भेद-भाव होने लगा है? फिल्ममेकर ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह का कोई भेदभाव नहीं होता है. उन्होंने कहा,’ हमारी फिल्म इंडस्ट्री बहुत सेक्युलर है. यहां लोग मिल-जुलकर काम करते हैं. हम लोग कभी नहीं देखते कि व्यक्ति किस जात, प्रांत या धर्म का है. हम सभी मिल-जुलकर काम करते हैं और यही हमारी इंडस्ट्री की खूबी है.’ वहीं संगीतकार ए आर रहमान की ओर से किए गए दावे कि उन्हें मुस्लिम होने के चलते काम नहीं मिल रहा इसको लेकर फिल्ममेकर ने कहा कि ए आर रहमान देश के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर में से एक है, जिन्हें विदेश में भी काफी पहचान मिली. आज भी 26 जनवरी के मौके पर उनका गाया हुआ गाना सबसे ज्यादा चलता है. उन्होंने कहा कि ए आर रहमान के साथ उनका संपर्क 25-30 साल पहले फिल्म ‘रंगीला’ के वक्त हुई थी. उसके बाद से उन्हें कभी रहमान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- मैं नेपोटिज्म के बारे में…’, बॉलीवुड में आउटसाइडर को लेकर बोलीं रकुलप्रीत, बताया कैसे मिलेगा काम
बॉलीवुड में फ्रीडम ऑफ स्पीच पर कमी आई है?
मधुर भंडारकर ने बॉलीवुड में फ्रीडम ऑफ स्पीच की कमी को लेकर कहा कि बॉलीवुड में यह सलेक्टिव हो गया है. उन्होंने बताया कि साल 2017 जब उनकी फिल्म ‘इंदु सरकार’ आई थी तब उनकी फिल्म को रिलीज करने से मना किया गया, 2-3 बार उनकी प्रेस कांफ्रेंस रद्द हो गई और लोगों ने उनका पुतला भी जलाया और सेंसर बोर्ड तक पहुंच गए थे. ‘कश्मीर फाइल्स’ , ‘इमरजेंसी’, ‘साबरमती रिपोर्ट’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के पॉलिटकली मोटिवेटेड होने के सवाल को लेकर मधुर भंडारकर ने कहा कि फिल्में अपने हिसाब से और टाइम पर बनती हैं, जो फिल्में चलनी होती हैं वे चलती भी हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार से पहले भी इस तरह की फिल्में बनती थीं, लेकिन तब सवाल नहीं खड़े होते थे. उन्होंने ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के समय में फिल्मों के लिए पहले से ही नैरेटिव सेट कर दिया जाता है और उसे प्रोपेगेंडा फिल्म कह दिया जाता है.
ये भी पढ़ें- ‘जब वो समय आएगा तो…’ क्या राजनीति में आने वाले हैं बॉलीवुड के रियल हीरो सोनू सूद? दिया दो टूक जवाब
बॉलीवुड में कितना भरा है राइट विंग-लेफ्ट विंग और नेपोटिज्म का गेम?
राइट विंग की तरफ अपने पॉलिटिकल झुकाव को लेकर मधुर भंडारकर ने कहा कि किसी को सपोर्ट करना निजी मामला होता है, हालांकि आजकल राइट विंग और लेफ्ट विंग की ब्रांडिंग शुरू हो गई है, जो पहले नहीं होती थी. उनसे पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई लेफ्ट लिबरल गैंग है, जो उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की सोचता है? इसपर फिल्ममेकर ने कहा,’ सामने हर कोई अच्छा बनता है, लेकिन एक माफिया है जो चाहता है कि वह अपने लोगों को रखे.’ नेपोटिज्म को लेकर उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति में क्षमता हो तो फिर उसे दिक्कत नहीं है, लेकिन फर्क ये है कि नेपो किड्स की फिल्में न चलने के बाद उन्हें खुद को प्रूफ करने के लिए अगला मौका मिल सकता है, लेकिन बाहर से आए व्यक्ति के लिए एक फिल्म फ्लॉप होने पर आगे के लिए दिक्कत हो जाती है. उन्होंने कहा कि सब जनता पर निर्भर है और जनता को आप फिल्में देखने के लिए थोप नहीं सकते हैं.
