Vidyut Jammwal Stunt: विद्युत जामवाल अपने एक्शन सीन्स, फिटनेस और मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने इसी का नमूना पेश करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया. जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं.
विद्युत का खतरनाक स्टंट
इंस्टाग्राम पर जैसे ही ये वीडियो डाला तो वो मिनटों में वायरल हो गया. इस वीडियो में वे स्टेज पर बैठे हैं. बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है और उनके सामने दो बड़ी मोमबत्तियां जल रही हैं. वे पहले मोमबत्तियों को झुकाकर पिघली हुई गर्म वैक्स सीधे अपने चेहरे और शरीर पर डालते हैं.
योद्धा की ताकत
वीडियो शेयर कर एक्टर ने लिखा- ‘प्राचीन कलारीपयट्टु और योग का सम्मान, जो हमें अपनी सीमाओं से ऊपर उठना सिखाते हैं. मोमबत्ती का इस्तेमाल और आंखों पर पट्टी, ये योद्धा की ताकत का प्रतीक है. ‘एक्टर की पोस्ट देख सभी हैरान हैं. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर रिएक्ट किया है.
फेमस मार्शल आर्टिस्ट
दरअसल, विद्युत जामवाल प्रशिक्षित और फेमस मार्शल आर्टिस्ट हैं. इनकी फिल्मों में उनके स्टंट देखने को मिलते हैं. वे कलारीपयट्टू सहित कई मार्शल आर्ट्स (जैसे वुशु, क्राव मागा) में माहिर हैं. इसकी ट्रेनिंग उन्होंने बचपन से ही ली है, और उन्हें विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों में से एक माना जाता है.
2026 आयुष्मान खुराना के लिए होगा धमाकेदार, यशराज से लेकर झोली में सूरज बड़जात्या की बिगेस्ट फिल्में
हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू
ये जल्द ही हॉलीवुड में फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ से डेब्यू करने जा रहे हैं. उनका पहला लुक मेकर्स ने कुछ समय पहले ही रिवील किया था. फर्स्ट लुक में एक्टर पहले से थोड़ा अलग लग रहे हैं. इसमें वे योगी धल्सिम की भूमिका में नजर आएंगे. लुक की बात करें तो वे बाल्ड नजर आ रहे हैं और मार्शल आर्ट की एक पोजिशन में दिख रहे हैं. हाथों, पैरों, गले और कानों में अजीब से भारी गहनें पहने हैं.सिर और चेहरे पर लाल रंग से लाइनें भी बनी हुई हैं. फिल्म का निर्देशन ‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ ने किया है.
इनपुट- एजेंसी
