Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव बीते दिन मंगलवार 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. एक्टर ने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. 12 दिन जेल में रहने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को एक्टर को अंतरिम जमानत दे दी थी. जिसके बाद कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव के लिए तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को रिहाई का वारंट जारी किया और 17 फरवरी को जेल से बाहर आ गए.
Add Zee News as a Preferred Source
