
Teja Sajja on Jai Hanuman: तेजा सज्जा की जब भी कोई फिल्म आती है तो बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला देती है. इस साल आई ‘मिराई’ उनकी तगड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. इनकी 2024 में आई फिल्म हनुमान ने भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘जय हनुमान’ आने वाला है. जिसे लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं वो इस मूवी का हिस्सा नहीं हैं.
तेजा की अफवाहों पर सफाई
इन खबरों को लेकर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की टीम ने बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है- ‘जय हनुमान फिल्म से जुड़ी तेजा सज्जा को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं वो झूठी हैं. सब कुछ वैसा ही है जैसा पहला था. फिल्म में कोई भी बदलाव इस तरह का नहीं किया गया है. ये अफवाहें बेसलेस हैं. मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि इस तरह की झूठी अफवाहों पर यकीन ना करें.’
क्यों उड़ी फिल्म छोड़ने की खबरें?
दरअसल, कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि ‘जय हनुमान’ (Jai Hanuman) फिल्म में तेजा सज्जा नहीं है. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि मूवी में उनका किरदार कुछ देर का है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि एक्टर पीपुल मीडिया फैक्ट्री की ‘जोंबी रेड्डी’ और ‘मिराई’ के सीक्वेल को ज्यादा प्रियॉरिटी दे रहे थे.
‘धुरंधर’ का सबसे डिस्टर्बिंग सीन, जिसमें लुल्ली डकैत ने किया रणवीर सिंह को सेक्सुअली असॉल्ट, सीन करने से पहले कांप गए थे एक्टर
‘जय हनुमान’ मूवी
‘जय हनुमान’ फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं. ये फिल्म भगवान हनुमान पर बनी है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में है. जिसका पोस्टर आउट हुआ था और लोगों ने खूब प्यार भी दिया.खास बात है कि इसके पहले पार्ट यानी की हुनमान का बजट महज 40 करोड़ था. जबकि मूवी ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था.इस मूवी की खूब तारीफ हुई थी. ऐसे में फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
