
नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग का रेप किया है. इसी संबंध में पुलिस ने 4 जून की देर रात उन्हें हिरासत में लिया.
पर्ल को किया गया गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मुंबई के वालिव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है. पर्ल (Pearl V Puri) को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है. एक्टर को वालिव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है. इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है.
नाबालिग ने लगाया आरोप
पुलिस ने बताया कि यह एक पुराना केस है. नाबालिग ने अपने बयान में कहा है कि पर्ल (Pearl V Puri) उन्हें रोल दिलाने के लालच में उनके साथ रेप करता रहा.
पिछले साल हुआ था पिता का निधन
बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के पिता का निधन हो गया था. उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे. कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे. उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे. एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था.
पर्ल का काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल वी (Pearl V Puri) ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. 2013 में टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था. हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला. इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया. एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे. उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें- जिराफ से नापी लंबाई और शेर-शेरनी के सामने किया सीना चौड़ा, कृति सैनन का गजब फोटोशूट
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
