Vivian Dsena Quit Laughter Chefs: विवियन डिसेना इन दोनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को छोड़ने की वजह से काफी लाइमलाइट में हैं. एक्टर ने इस शो को छोड़ने के बाद उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कहा जा रहा है कि एक्टर का नया शो जल्द ही कलर्स पर आएगा. हालांकि इस शो को लेकर ज्यादा डीटेल रिवील नहीं हुई है.
नए शो में दिखेंगे विवियन
सूत्रों के मुताबिक, विवियन इस नई सीरीज की तैयारी में पूरी तरह व्यस्त हैं. उन्होंने वर्कशॉप्स और प्री-प्रोडक्शन मीटिंग्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है. इन तैयारियों का मकसद कहानी और किरदार में जान फूंकना है, ताकि जब शो ऑन एयर हो तो दर्शकों को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सके. कहा जा रहा है कि वर्कशॉप्स और मीटिंग्स की वजह से विवियन काफी बिजी हैं. वे चाहते हैं कि सही वक्त पर इस प्रोजेक्ट का खुलासा हो.
कई हिट टीवी शोज में आए नजर
विवियन के करियर की बात करें तो इन्होंने मॉडलिंग से अपने अपने काम की शुरुआत की. इसके बाद साल 2007 में ग्लैडरैग्स मैनहंट के टॉप 10 फाइनलिस्ट में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने विक्रम फडनीस जैसे प्रसिद्ध डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया. विवियन ने खुद बताया कि उन्हें लगभग 350 से 400 बार रिजेक्ट किया गया, लेकिन हार न मानकर उन्होंने लगातार कोशिश की.
‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में 10 साल बाद शिल्पा शिंदे की एंट्री, ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार पर मचा बवाल, रश्मि देसाई बोलीं- ‘शुभांगी अत्रे ने…’
इस सीरियल में आए पहली बार नजर
एक्टिंग में पहला ब्रेक 2008 में टीवी सीरियल ‘कसम से’ से की, लेकिन पहचान ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मिली. इस शो में उन्होंने अभय रायचंद का किरदार निभाया था. इसके बाद विवियन ने कईटीवी शोज में काम किया, जिसमें रोमांटिक ड्रामा ‘मधुबाला- एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’, और ‘सिर्फ तुम’ जैसे शोज शामिल हैं. उन्होंने ‘झलक दिखला जा सीजन 8’, ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 7’, और ‘बिग बॉस 18’ में भी हिस्सा लिया.
इनपुट- एजेंसी
