News in Brief

Palash Muchhal Files Defamation Case: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह सोशल मीडिया नहीं या उनकी टूटी शादी नहीं, बल्कि उन पर लगे ठगी के आरोप हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. ये मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है. धोखाधड़ी और चीटिंग के गंभीर आरोपों के कुछ ही दिनों बाद पलाश ने पलटवार किया है. उन्होंने इन आरोपों को झूठा और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है. 

पलाश का कहना है कि ये पूरा मामला उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बदनाम करने की कोशिश है. ये कानूनी कार्रवाई मराठी अभिनेता और निर्माता विद्न्यान माने के खिलाफ की गई है. विद्न्यान ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की है. इसके साथ ही उन्होंने पलाश की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बयान दिए थे. विद्न्यान ने ये भी दावा किया कि क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ रिश्ते के दौरान पलाश ने बेवफाई की. हाल ही में पलाश और स्मृति की शादी टूटने की खबरों के बाद ये विवाद सामने आया.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

ठगी के आरोपों पर पलाश मुच्छल का पलटवार

शनिवार शाम पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने साफ किया कि इस मामले में कानूनी कदम उठाए जा चुके हैं. पलाश ने लिखा कि उनके वकील श्रेयांश मितारे ने सांगली के रहने वाले विद्न्यान माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने आरोपों को झूठा, बेबुनियाद और जानबूझकर की गई बदनामी बताया, जिसका मकसद उनकी इमेज और कैरेक्टर को नुकसान पहुंचाना है, जिसके बाद उनको ये बड़ा कदम उठाना पड़ा है. ये विवाद इस समय काफी चर्चा में है. 

2 घंटे की वो फिल्म… जिसने समझाया लोगों को प्यार का सही मतलब, जिसका 11 साल बाद भी होता है जिक्र, आज भी IMDb रेटिंग है 8

मराठी एक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप 

इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया था कि 34 साल के विद्न्यान माने ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस से शिकायत की थी. अपनी शिकायत में उन्होंने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया. हालांकि, अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. पुलिस स्तर पर शिकायत की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन फिलहाल कानूनी प्रक्रिया शुरुआती चरण में ही है. विद्न्यान माने के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात पलाश से 5 दिसंबर 2023 को सांगली में हुई थी. 

फिल्म के नाम पर लगा ठगी का आरोप

बातचीत के दौरान विद्न्यान ने फिल्म प्रोडक्शन में निवेश की इच्छा जताई थी. आरोप है कि इसके बाद पलाश ने उन्हें नजरिया नाम की एक फिल्म में निवेश करने के लिए कहा. पलाश ने कथित तौर पर बताया कि 25 लाख रुपये लगाने पर ओटीटी रिलीज के बाद 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा और फिल्म में एक रोल भी दिया जाएगा. शिकायत में ये भी कहा गया है कि शुरुआती मुलाकात के बाद दोनों की दो बार और मुलाकात हुई. इसके बाद मार्च 2025 तक विद्न्यान ने अलग अलग किस्तों में कुल 40 लाख रुपये पलाश को दिए. 

पिछले साल टूटी थी शादी 

आरोप है कि फिल्म प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और जब पैसे वापस मांगे गए तो कोई जवाब नहीं मिला. इसी के बाद विद्न्यान ने पुलिस का रुख किया. पलाश मुच्छल ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि ये सब उनकी इमेज खराब करने की साजिश है. बता दें, पलाश मुच्छल पिछले काफी समय से क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों की शादी पिछले साल 23 नवंबर, 2025 को होने वाली थी. लेकिन दोनों के बीच कुछ चीजें खराब हो गई और दोनों की शादी टूट गई.