News in Brief

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर ‘आस्क मी सेशन’ सेशन रखा. इस दौरान वरुण ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. लेकिन जब एक फैन ने सवाल किया, ‘क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2′?’ तो देखिए वरुण ने क्या जवाब दिया. ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले आज वरुण धवन ने X (पहले ट्विटर) पर ‘आस्क मी सेशन’ किया. इसमें फैंस ने उनकी बेटी और फिल्मों के बारे में कई सवाल पूछे. लेकिन जब एक पाकिस्तानी फैन ने पूछा, ‘भाई, आपकी ‘बॉर्डर 2′ पाकिस्तान में कब रिलीज होगी? मैं तारा सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं, उन्हें मेरा सलाम कहना,’ तब वरुण ने जवाब दिया, ”बॉर्डर 2′ 1971 के युद्ध और उससे जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है. मुझे यकीन है कि सनी सर के पाकिस्तान में भी फैन हैं.’

‘बॉर्डर 2’ शूटिंग में घायल हो गए थे वरुण धवन

वरुण धवन से एक यूजर ने पूछा, ‘बॉर्डर 2 के लिए फीजिकल प्रिपरेशन कैसे की? कितना वर्कआउट किया रियल वॉर हीरो के रोल के लिए? एक्टर ने शूटिंग का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘बहुत तैयारी करनी थी. मैं बैटल ऑफ बसंतर की शूटिंग के वक्त अपनी टेल बोन पर चोट लगवा बैठा था. मैंने बहीना में असली सैनिकों के साथ 40 दिनों तक शूटिंग की थी.’ वरुण से जब पूछा गया कि किस तरह के किरदार निभाना उनके लिए चुनौती है, तो वे बोले, ‘मुझे लगता है रियल लाइफ कैरेक्टर.’

Add Zee News as a Preferred Source

आस्क मी सेशन में एक्टर ने फैंस को दिया जवाब 

वरुण धवन से एक यूजर ने बॉर्डर 2 में उनके किरदार के बारे में बात करते हुए पूछा, ‘आपने अपने किरदार में कितना एफर्ट झोंका है.’ एक्टर ने कहा, ‘मैं बॉर्डर 2 में परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभा रहा हूं. मैं नहीं चाहता कि हमारे कोई भी जवान हमसे अलग जिंदगी जीएं. मुझे आर्मी ने रास्ता दिखाया. उन पलों में ईमानदारी से कोशिश की.’ चौथे यूजर ने पूछा, ‘लंबे वक्त बाद आपकी वापसी से खुश हूं. फिर भी, मैं बॉर्डर 2 को लेकर काफी उत्सुक हूं. अगर हम मूल फिल्म से तुलना करें, तो इससे हम किस नए की उम्मीद कर सकते हैं?’ वरुण धवन ने कहा, ‘यह 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें दोनों तरह काफी नुकसान हुआ था. हमारे काफी सैनिकों ने जीत के लिए बलिदान दिया था.’

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बारे में

अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. यह फिल्म 1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और भी कई कलाकार हैं. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है.