News in Brief

Ek Din Internet Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में बिजी है और एक साथ कई फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं. उनके प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ आज 16 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं उन्होंने अब अपकमिंग प्रोडक्शन वेंचर फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी स्नोफॉल में रोमांस करती हुई दिखाई देगीं. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. लेकिन अब ये फिल्म अपने नाम और पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जा रही है. 

इंटरनेट पर स्क्रीनशॉट हुए वायरल
दरअसल जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही कुछ ही घंटों के भीतर, सोशल मीडिया रेडिट पर यूजर्स ने पोस्टर को ट्रोल करते हुए फिल्ममेकर्स पर पोस्टर को कॉपी करने का आरोप लगाया है. वहीं कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि पोस्टर ओरिजनल फिल्म से काफी मिलता-जुलता है और यहां तक ​​​​कि ये भी कहा गया कि टाइटल का नाम भी इंग्लिश की जगह हिंदी में ट्रांसलेट कर दिया गया है और किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. यूजर द्वारा लगाए गए इन आरोपों के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन कुछ ही देर में फैल गए और कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए. 

Ek din starring Junaid Khan & Sai pallavi Official poster
byu/PriorInvestigator390 inBollyBlindsNGossip

Add Zee News as a Preferred Source

यूजर्स ने जमकर की ट्रोलिंग
जुनैदी की तीसरी फिल्म के पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए, एक रेडिट यूजर ने लिखा, ‘थाई फिल्म का रीमेक – ओरिजिनल फिल्म का पोस्टर ही इस्तेमाल किया है. टाइटल भी वही ट्रांसलेट करके उठा लिया है.’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘रीमेक का बेताज बादशाह इंडियन नोलन आमिर सर वापस आ गए हैं.’ कई यूजर ने तो फिल्म के प्रोडक्शन बैनर को भी इस लपेटे में ले लिया. एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अब मुझे याद आया, मुझे भी लगा था कि यह किसी पुराने फिल्म पोस्टर जैसा दिखता है.’ वहीं इस ऑनलाइन ट्रोलिंग पर अभी तक फिल्म की टीम की ओर से किसी भी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया गया है. 

आखिर क्यों बदला गया फिल्म की नाम?
आपको बात दें कि आमिर खान के बेटे जुनैद की तीसरी फिल्म का पहले नाम ‘मेरे रहो’ था और इसे नवंबर 2025 में रिलीज करने का फैसला किया गया था. लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन्ड कर दिया गया और इसका नाम बदलकर ‘एक दिन’ रखा गया. खबरों के अनुसार, यह फिल्म 2016 में आई थाई रोमांटिक ड्रामा ‘वन डे’ का रीमेक है, जिसका निर्देशन बंजोंग पिसंथानकुन ने किया था और जिसमें चंतावित धनासेवी और नित्था जिरायुंगयुर्न मैन लीड में नजर आए थे.