
)
Shehnaaz Gill Dances On Pakistani Song: पाकिस्तानी ड्रामा और उनके ओरिजिनल साउंडट्रैक की पॉपुलैरिटी लगातार सरहदों के पार बढ़ती जा रही है. साल 2025 में ये ट्रेंड और भी मजबूत हुआ. दमदार कहानियों और दिल को छू लेने वाले म्यूजिक की वजह से पाकिस्तानी OST भारत समेत कई देशों में सुने जा रहे हैं. इन दिनों जो पाकिस्तानी ड्रामा की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है ‘मेरी जिंदगी है तू’. इस शो में बिलाल अब्बास खान और हानिया आमिर लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है.
‘मेरी जिंदगी है तू’ की कहानी और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ तो हो ही रही है, लेकिन इसका OST लोगों के दिलों पर खास असर डाल रहा है. इस गाने को आसिम अजहर और मशहूर सबरी सिस्टर्स ने अपनी आवाज दी है. गाना बेहद सुकून भरा है और म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है. भारत, पाकिस्तान और दूसरे साउथ एशियाई देशों में ये गाना लगातार सुना जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है. हालांकि, भारत में कुछ डिजिटल पाबंदियों के बाद भी इस गाने की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई.
पाकिस्तानी गाने पर झूमती नजर आईं शहनाज गिल
अप्रैल 2025 के आखिर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में लिमिट कर दिए गए थे. इनमें हानिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर जैसे बड़े नाम शामिल थे. इसके बावजूद ‘मेरी जिंदगी है तू’ का OST लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है और म्यूजिक लवर्स इसे बार-बार सुन रहे हैं. अब इस गाने की फैन लिस्ट में ‘बिग बॉस 13’ फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम भी शामिल हो चुका है, जिन्होंने हाल ही में इस गाने पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया है.
‘मैं इसके लिए तैयार नहीं था…’ पिता बनने के बाद बदल गई विक्की कौशल की जिंदगी, 1.5 महीने पहले किया बेटे का स्वागत, बोले…
गाने के सिंगर ने किया शहनाज के वीडियो पर कमेंट
वीडियो में शहनाज पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ के OST पर झूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका बेफिक्र और खुश मिजाज अंदाज साफ झलक रहा है. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे ये गाना बहुत पसंद आ गया है और खुद से तो मैं और भी ज्यादा खुश हूं’. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया और कमेंट्स की भरमार हो गई. खास बात ये है कि गाने के सिंगर आसिम अजहर ने भी शहनाज के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘गाना तो नो डाउट अच्छा है’. इस कमेंट को भी खूब पसंद किया जा रहा है.
‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में बनाई पहचान
‘बिग बॉस 13’ से अपनी पहचान बनाने वाली ’शहनाज ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ जैसी फिल्मों से डेब्यू किया. हालांकि, ये फिल्में उन्हें वैसी बड़ी सफलता नहीं दिला पाईं, जैसी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इससे उनकी फैंस फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई. आज भी उनके इंस्टाग्राम पर उनको 19.3 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं. फिल्मों के साथ-साथ वे वे एक शो भी चलाती हैं Desi Vibes With Shehnaaz Gill, जिसमें कई सेलेब्स अपने ढेर सारे सीक्रेट्स खोल चुके हैं.
शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुडी’
इसके बाद शहनाज ने पंजाबी सिनेमा का रुख किया और फिल्म ‘इक्क कुडी’ (Ikk Kudi) से जोरदार वापसी की. इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी रहीं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इक्क कुडी’ ने दुनियाभर में करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई की. ये महिला केंद्रित फिल्म मानी गई, जिसने पंजाबी सिनेमा में मेल डॉमिनेटेड कहानियों से हटकर एक नई सोच पेश की. अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है.
