News in Brief

Divya Agarwal Divorce Rumors: ‘द 50’ की को-कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल की तलाक की खबरें लगातार आ रही हैं.इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिव्या अपूर्व के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस ने प्यार भरे नोट के साथ अपूर्व को शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर विश किया है.

पति पर दिव्या ने लुटाया प्यार

दिव्या ने अपूर्व संग 20 फरवरी, 2024 को शादी की थी. इस शादी के बाद उनकी ये दूसरी साल गिरह है. जिसे लेकर दिव्या ने लिखा- ‘मैंने तुमसे शादी इसलिए की क्योंकि तुम ही वो इंसान हो जो मुझे पूरी तरह से समझते हो. तुमने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की. तुम मुझे अंदर तक जानते हो. माय लव, तुम्हें एनिवर्सरी की बहुत शुभकामनाएं.’

Add Zee News as a Preferred Source

इस बात से डर नहीं लगा

दिव्या ने आगे लिखा- ‘जिंदगी चाहे कितनी भी उलझी क्यों ना हो..हम ऐसे ही साथ में और भी कई साल गिनते रहें. वो वही है..जिसने कभी इस बात से डर नहीं लगा कि मैं क्या सोच रही हूं. या क्या महसूस कर रही हूं. क्योंकि वो सब जानता है.’एक्ट्रेस ने ये वीडियो जैसे ही शेयर किया तो फैंस और सेलेब्स दोनों को शादी की सालगिरह पर बधाई देने लगे.

भव्या के बयान ने मचाई खलबली
दरअसल, दिव्या अग्रवाल रियलिटी शो ‘द 50’ में बतौर कंटेस्टेंट हैं. जिसमें उन्हें लेकर को-कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने आरोप लगाया था. भव्या ने कहा था- ‘असली पटाखे को दिवाली पर दिव्या के घर में फूटे थे. ये दोनों अलग रहते हैं.’ भव्या के इस बयान के बाद दिव्या शो में खूब रोई थीं.यहां तक कि भव्या का ये बयान आग की तरह खूब वायरल हुआ था.

 

 

दिव्या की टीम ने इसे बताया झूठ
भव्या सिंह के इस खुलासे पर दिव्या की टीम ने बयान जारी किया था. अपने इस बयान में उन्होंने इसे झूठ बताया था. टीम ने कहा था कि ये एक गेम शो है. जहां दिमाग और स्ट्रेटजी से गेम खेलना होता है ना कि किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाना सही है.