News in Brief

Mahhi Vij Bought Brand New Car: टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने एक्स पति जय भानुशाली से तलाक लिया है. दोनों अपनी आपसी सहमति से अलग हुए हैं. हालांकि बच्चों की देखभाल मिलकर करेंगे. अब तलाक के बाद माही विज ने अपने एक नया सपना पूरा किया है. माही ने करोड़ों की चमचमाती कार खरीदी है. हालांकि इसकी तस्वीर उन्होंने खुद शेयर नहीं की, लेकिन उनकी एक करीबी दोस्त ने उन्हें बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की. 

आरती सिंह ने पोस्ट शेयर कर दी माही को बधाई 
माही विज की करीबी दोस्त आरती सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में माही अपनी नई चमचमाती कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर में माही बेबी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए आरती ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा. आरती ने लिखा ‘मैं बहुत-बहुत खुश हूं. ऐसे 10वीं गाड़ी ले तू. सिर्फ खुशियों की हकदार है. मजबूत लड़की. भगवान तुझे हमेशा आशीर्वाद दें. तेरा ये गाना वाला रवैया हमेशा बनाए रख.’ इस पोस्ट को देखने के बाद से हर कोई माही को नई कार के लिए बधाइयां दे रहा है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

नदीम के साथ दोस्ती पर दी थी सफाई
माही विज ने हाल ही में जय भानुशाली के तलाक के बाद अपने अच्छे दोस्त नदीम के साथ तस्वीर शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं. इस पोस्ट में हर किसी का ध्यान खींच लिया था. इसके बाद माही ने अपने करीबी दोस्त नदीम के बारे में फैली अफवाहों पर एक वीडियो भी शेयर किया था. वीडियो में माही ने कहा था ‘सबने मुझसे कहा कि मैं इस बारे में बात न करूं, इससे बचूं और जो लोग इन बातों को जानते हैं, वे मीडिया की हरकतों पर बहुत गुस्सा हो रहे हैं. हमने एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हुए तलाक लिया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप लोग इसे पता पा रहे हैं. आप लोग विवाद चाहते हैं, आप लोग गंदगी चाहते हैं. ये सब कैसे हुआ? नदीम, जो मेरा सबसे अच्छा और करीबी दोस्त है और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा.’ 

वहीं माही ने आगे बताया कि उनकी बेटी तारा नदीम को ‘अब्बा’ क्यों बुलाती है. इस पर माही ने कहा ‘मैं पिछले 6 सालों से उनके लिए पोस्ट कर रही हूं और तारा भी पिछले 6 सालों से उन्हें ‘अब्बा’ बुलाती है. यह मेरा और जय का डिसीजन था कि वह उन्हें ‘अब्बा’ बुलाएगी. आपने ‘अब्बा’ शब्द के इतना घिनौना बना दिया है. एक इंसान किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. आप लोगों को कर्म का डर नहीं है. आप लोग गंदगी की किसी भी हद तक गिर सकते हैं, आप पर शर्म आती है, आप पर थूकती हूं.’