News in Brief

Mahhi Vij New Car: टीवी एक्ट्रेस माही विज काफी वक्त से लोगों के बीच चर्चा में हैं. दरअसल, इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस और जय भानुशाली ने अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था. इसके बाद से दोनों को लेकर खबरें आती रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है.

हाल ही में माही विज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि एक वक्त पर उनकी बेटी ने उनसे एक खास गिफ्ट की डिमांड की थी, जिसे अब वो पूरा कर रही हैं. माही ने अपनी बेटी तारा के लिए मिनी कूपर खरीदी है, जिसकी कीमत तकरीबन 50 लाख बताई जा रही है. कमाल की बात है कि इस खास मौके का जश्न जय भी मनाते दिख रहे हैं. माही ने कार खरीदने की पूरी वीडियो शेयर की है, जिसमें तारा की आंखों पर पट्टी बांधे दिख रहा है.

वजह का भी खुलासा किया

Add Zee News as a Preferred Source

इस पोस्ट के साथ उन्होंने मिनी कूपर खरीदने की वजह का भी खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, जब मेरी बेटी सिर्फ चार साल की थी, उसने एक मिनी कूपर देखकर कहा था, मम्मा, मुझे एक दिन ये कार चाहिए. उस वक्त न तो मैं इसे खरीद सकती थी और न ही मुझे लगता था कि बच्चे को ऐसी चीज देना जरूरी है. आज मैं वो कार खरीद सकती हूं और मुझे समझ आया कि ये लग्जरी की बात नहीं है, बल्कि उसकी इच्छा की है. ये एक याद है, जो वो जिंदगी भर अपने दिल में रखेगी.

जय ने भी दी है बधाई

आगे माही ने लिखा कि मैंने ये कार उसे बिगाड़ने के लिए नहीं, बल्कि उसे ये बताने के लिए दी है कि उसके सपने मायने रखते हैं. हमारे साथ बिताए छोटे-छोटे सफर, हंसी और वक्त, यही असली दौलत है.जय ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए इसकी बधाई दी है. जय ने भी अपने अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो तारा और माही को नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं और फिर तारा के साथ पोज भी देते दिख रहे हैं.