इस बार विवाद गायक और संगीतकार अमाल मलिक को लेकर है, जो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे. घर के अंदर उन्होंने तान्या मित्तल के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर दर्शकों और फैंस ने आपत्ति जताई.
हालांकि शो खत्म होने के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार गरमा रहा है और फैंस ने उनसे पब्लिकली माफी की मांग शुरू कर दी. विवाद तब और बढ़ गया जब अमाल के मैनेजर ने पोस्ट किया और लोगों से अपील की कि वे अमाल के परिवार और दोस्तों को इस मामले में न घसीटें। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तान्या के समर्थकों ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने अमाल से माफी मांगने को कहा.
सिंगर ने कहा ‘अब और नहीं सहूंगा’
इस पूरे विवाद के बीच अमाल मलिक ने खुद अपना ओपिनियन शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘मैं पहले ही अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग चुका हूं, चाहे वह तान्या मित्तल के लिए हो या शो में शामिल अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए. शो से बाहर आने के बाद मेरा पहला पोस्ट तान्या के लिए ही था. इसके बावजूद मेरे मैनेजर, टीम, परिवार और दोस्तों पर निशाना बनाया गया. यह बिल्कुल गलत है, और लोग सिर्फ अपने फैंडम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.
तान्या से सिर्फ दोस्ती है
अमाल ने आगे कहा, ‘मेरे और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती थी. शो में हमारे बीच कभी भी कोई रोमांटिक या इमोशनल रिलेशनशिप नहीं था.’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फैंस को आक्रामक होने से रोक सकता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी की बदतमीजी सहूंगा.’
अमाल ने ट्रोलिंग को बताया समय की बर्बादी
सिंगर ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की, ‘इस पूरे मामले को अब और बढ़ावा न दें. अब ड्रामा खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए. मैं पहले ही व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुका हूं और अब किसी भी तरह की बहस या ट्रोलिंग की जरूरत नहीं है. यह विवाद सिर्फ समय और ऊर्जा की बर्बादी है, जिसे रोकना जरूरी है.’
–आईएएनएस
