)
Veer Pahariya Tara Sutaria Breakup: नुपुर सेनन और स्टीबिन बेन की मुंबई में हुई वेडिंग रिसेप्शन पार्टी ने काफी सुर्खियां बटोरी. इस खास मौके पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे पार्टी का हिस्सा बने. रिसेप्शन पूरी तरह से एक स्टार-स्टडेड इवेंट बन गया, जहां हर किसी की नजर नए कपल पर टिकी थी. इसी पार्टी में वीर पहाड़िया भी शामिल हुए, जिन्होंने पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी.
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि वीर इस पार्टी में अकेले नजर आए. पार्टी से सामने आए वीडियो में वीर पहाड़िया ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे थे. उन्होंने पहले स्टीबिन से मुलाकात की और फिर नुपुर को गले लगाकर शादी की शुभकामनाएं दीं. दोनों के साथ वे गर्मजोशी से पेश आए. इसके बाद वे कृति से मिले और उनको गले लगाया, लेकिन वीर को इस तरह अकेले देख फैंस का दिल टूट गया.
रिसेप्शन पार्टी में अकेले पहुंचे वीर पहाड़िया
वीर और तारा पिछले एक साल से साथ थे और अब उनके ब्रेकअप की खबरें ने उनके फैंस को निराश कर दिया. वीर और तारा तब से सुर्खियों में हैं जब से दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. दोनों को अक्सर साथ में इवेंट्स, पार्टियों और कॉन्सर्ट्स में देखा गया. सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे. उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते थे. ऐसे में अचानक ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया.
खुद से 5 साल छोटे सिंगर को डेट कर रहीं दिशा पटानी? खूब वायरल हो रहा एक शादी का VIDEO, एक दूजे का हाथ थामे नजर आए दोनों
वेकेशन पर भी अकेले गए थे वीर पहाड़िया
हाल ही में वीर पहाड़िया को एक छोटे से वेकेशन से लौटते हुए भी देखा गया था. उन्हें प्राइवेट एयरपोर्ट पर काफी जल्दी में अपनी कार की तरफ जाते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान तारा सुतारिया उनके साथ नजर नहीं आईं, जिसे लोगों ने तुरंत नोटिस किया. बाद में वीर अपने भाई शिखर पहाड़िया और उनकी गर्लफ्रेंड जान्हवी कपूर के साथ दिखाई दिए. तभी से ये माना जाने लगा कि इस ट्रिप पर तारा उनके साथ शामिल नहीं थीं.
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से शुरू हुआ विवाद
ये सब उस विवाद के कुछ दिन बाद हुआ, जो एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के एक वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ था. वीडियो के एडिटेड क्लिप ने बेवजह विवाद खड़ा कर दिया था. इस पर तारा सुतारिया ने साफ कहा कि झूठी खबरें, गलत एडिटिंग और ऑनलाइन बुलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता. वहीं, वीर पहाड़िया ने भी सफाई दी और बताया कि वायरल की गई तस्वीर एक अलग गाने के दौरान की थी, जिसे गलत तरीके से जोड़ा गया.
रिसेप्शन में नुपुर सेनन और स्टीबिन बेन का लुक
वहीं, अगर नुपुर सेनन और स्टीबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन की बात करें तो इस दौरान नुपुर ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने डीप रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें बारीक कढ़ाई वाला फिटेड बोडिस और फ्लोइंग स्कर्ट थी. उन्होंने अपने लुक को डायमंड और रूबी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और सॉफ्ट हेयर स्टाइल से पूरा किया. वहीं, स्टीबिन बेन ब्लैक शेरवानी में नजर आए, जो उनके लुक को काफी एलिगेंट बना रही थी.
