)
एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसके पीछे की वजह उनकी दूसरी शादी है. साल 2025 के आखिरी महीने में एक्ट्रेस ने सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ प्राइवेट फंक्शन कर शादी कर ली थी. लेकिन सामंथा अब फिर हेडलाइन्स का हिस्सा बन गई हैं, जिसके पीछे उनकी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ हैं. दरअसल आज 9 जनवरी को एक्ट्रेस की फिल्म ‘मां इनती बंगराम’ का टीजर-ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस टीजर-ट्रेलर में एक्ट्रेस खतरनाक एक्शन सीन बड़ी ही आसानी से करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद शॉक्ड रह गए हैं और फिल्म के लिए उनकी उत्सुकता काफी बढ़ गई है.
पति राज निदिमोरू ने क्रिएट किए सीन
साल 2025 में फिल्म ‘सुभम’ में गेस्ट अपीरियंस के बाद सामंथा फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही हैं. वो बीवी नंदिनी रेड्डी जारा की अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘मां इनती बंगराम’ में नजर दिखाई देगा, जिसकी पहली झलक सामने आ गई है. फिल्म के टीजर-ट्रेलर में समांथा का एक्शन देखने लायक है. वहीं इस टीजर-ट्रेलर की खास बात ये है कि इस फिल्म को समांथा के पति राज निदिमोरू ने क्रिएट किया है, जो कि अब सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है.
पहले भी कर चुकीं एक्शन सीन
सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म से पहले भी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ और सीरीज सिटाडेल हनी बनी में एक्शन सीन करती हुई नजर आई थीं. इन सीरीज में एक्ट्रेस के दमदार और जबरदस्त एक्शन ने फैंस को शॉक कर दिया था,जिसके बाद उनकी फिटनेस की चर्चा इंटरनेट पर खूब हुई. सामंथा और उनके पति राज की बात करें, तो दोनों ने साथ में पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में साथ काम किया था. वहीं से दोनों की डेटिंग की शुरुआत हुई, जिसके बाद से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली.
