सालों बाद बॉर्डर के सीक्वल (Border 2) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. आते ही इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करनी शुरू कर दी है. ये फिल्म लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. हाल ये है कि लोग अब धुरंधर को पूछ भी नहीं रहे हैं. इस खबर से एक बात तो साफ होती है कि आज के समय सीक्वल भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. पुराने ब्रैंड को नए अंदाज में देखना फैंस को पसंद आ रहा है. इसी बीच आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. काफी समय से खबर आ रही है कि फिल्म ‘3 इडियट’ का सीक्वल आने वाला है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने फिल्म ‘3 इडियट’ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
बोमन ईरानी ने दिया बड़ा बयान
जी न्यूज हिंदी से बात करते हुए बोमन ईरानी ने कहा, ‘मैं फिलहाल फिल्म ‘3 इडियट’ के बारे में कुछ नहीं बोल सकता. बॉलीवुड में कब क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता. ‘खोसला का घोसला 2 ‘के बारे में बीते साल तक हमें कोई जानकारी नहीं थी. अचानक ही हमें पता चला कि फिल्म की शूटिंग करनी है.’ बोमन ईरानी के इस बयान ने एक बात तो साफ कर दी है कि फिल्म ‘3 इडियट पार्ट 2’ की उम्मीदें खत्म हो नहीं हुई हैं. कभी भी कुछ भी हो सकता है.
फिल्म ‘3 इडियट पार्ट 2’ की स्क्रिप्ट हो चुकी है फाइनल
वैसे भी कुछ समय पहले ही फिल्म ‘3 इडियट’ को लेकर बड़ा दावा किया गया था. बताया गया था कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म ‘3 इडियट 2’ के लिए स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है. जिसके बाद से ही फिल्म ‘3 इडियट’ के सीक्वल को लेकर कोई खबर नहीं आई है. हालांकि जिस तरह से सिक्वल बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं उस हिसाब से तो फिल्म ‘3 इडियट’ का सीक्वल आ ही जाना चाहिए. गौरतलब है कि बोमन ईरानी इस समय फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के पार्ट 2 की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग दिल्ली और हरियाणा की कुछ खास लोकेशन पर की जा रही है. ऐसे में फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की टीम दिल्ली की सर्दी में शूटिंग कर रही हैं. जल्द ही बोमन ईरानी की फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हालांकि फैंस को अभी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
