News in Brief

The Raja Saab Opening Day Collection: 2026 की दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही लोगों के बीच छा गई. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है और दर्शक अपनी-अपनी राय खुलकर शेयर कर रहे हैं. रिलीज के कुछ ही घंटों में फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत कर ली है. शुरुआती आंकड़े देखकर माना जा सकता है कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है. 

9 जनवरी, 2026 को संक्रांति के खास मौके पर रिलीज प्रभास की फिल्म ने कुछ ही घंटों की कमाई से साबित कर दिया कि ये फैंस की उम्मीदों पर काफी हद तक खरी उतरती नजर आ रही है, जिसने कुछ ही घंटों में 6.21 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘द राजा साब’ का डायरेक्शन मरुति दासारी ने किया है, जो हल्की-फुल्की कॉमेडी और हॉरर को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते हैं. फिल्म को तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है.

फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे प्रभास 

फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. एक तरफ वे पोते के किरदार में हैं और दूसरी तरफ भूत बने दादा के किरदार में नजर आ रहे हैं. प्रभास की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को मजबूती देती नजर आ रही है. उनके साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मलाविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. सभी कलाकारों ने अपने किरदार ईमानदारी से निभाए हैं.

The Raja Saab Twitter Review: फर्स्ट हाफ के दीवाने हुए लोग, पसंद आया हॉरर-फैंटेसी का जबरदस्त तड़का, बोले- ‘प्रभास-संजय दत्त की एंट्री…’

400 से 450 करोड़ में बनी फिल्म 

कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी फाइनेंशियली स्ट्रगल कर रही नानी की मदद करता है. इसी दौरान वो अपने लापता दादा की तलाश में निकल पड़ता है. ये तलाश उसे एक पुराने सिनेमाघर और हवेली तक ले जाती है, जहां अतीत से जुड़े कई राज छुपे होते हैं. यहीं पर भूत बने दादा की एंट्री होती है. फिल्म में हॉरर, फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का अच्छा मेल देखने को मिलता है. फिल्म का बजट करीब 400 से 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

फिल्म को मिल रहे दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन

इसका बजट इसको बड़े लेवल की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल करता है. संक्रांति रिलीज का फायदा फिल्म को मिला है और ओपनिंग के शुरुआती घंटों में ही करोड़ों की कमाई दर्ज की गई. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया था. ऑनलाइन रिव्यू की बात करें तो फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं. जहां प्रभास की एक्टिंग, संजय दत्त के साथ टकराव और क्लाइमेक्स की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोग VFX और लंबी अवधि को लेकर शिकायत कर रहे हैं.