)
Thalapathy Vijay Film Jan Nayakan: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. इसे विजय की आखिरी बड़ी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक जबरदस्त माहौल बना हुआ था.
हालांकि, रिलीज से पहले ही इसे विजय के करियर की सबसे अहम फिल्मों में गिना जा रहा था. इस फिल्म को 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना था, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज टाल दी गई. हैरानी की बात ये रही कि फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी और टिकटों की भारी डिमांड देखी जा रही थी. ऐसे में अचानक रिलीज रुकने से दर्शकों और निर्माताओं दोनों को झटका लगा.
‘जन नायकन’ को कोर्ट से मिली राहत
इसी मामले को लेकर अब मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. मद्रास हाई कोर्ट ने साफ कहा कि सीबीएफसी चेयरपर्सन का फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने का फैसला अवैध था. कोर्ट के मुताबिक, जब चेयरपर्सन ने पहले ही ये कह दिया था कि कुछ कट्स के बाद फिल्म को ‘यूए’ सर्टिफिकेट दिया जाएगा, तो इसके बाद उनका ये अधिकार खत्म हो गया था. अदालत ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को निर्देश दिया.
41 साल पुराना वो सबसे फेमस टीवी शो, जिसमें दिखे थे ‘रामायण’-‘महाभारत’ के सभी कलाकार, 26 एसिपोड ने रचा था इतिहास, आज भी IMDb रेटिंग है 8.3
कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार
जिसमें कहा गाय कि वे तुरंत ‘जन नायकन’ को ‘यूए’ सर्टिफिकेट जारी करे. ये मामला तब और उलझ गया था, जब CBFC के एक सदस्य ने चेयरपर्सन को शिकायत भेज दी. शिकायत में कहा गया कि उनकी आपत्तियों पर ध्यान दिए बिना फिल्म को ‘यूए’ सर्टिफिकेट देने की बात कही गई. इस शिकायत के बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया. इसी वजह से फिल्म का सर्टिफिकेशन अटक गया और रिलीज लगातार टलती रही.
मेकर्स ने किया था कोर्ट का रुख
आखिरकार निर्माताओं को कोर्ट जाना पड़ा. फिल्म के निर्माताओं ने कोर्ट में दलील दी कि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है और न ही इसे किसी तीसरे पक्ष को दिखाया गया है. ऐसे में किसी शिकायत के आधार पर सर्टिफिकेट रोकना पूरी तरह से मनमाना और गलत है. निर्माताओं का कहना था कि स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से बताए गए सभी कट्स वे पहले ही कर चुके हैं. इसलिए सर्टिफिकेट जारी करने में और देरी का कोई वजह नहीं बनता.
जल्द होगा नई रिलीज डेट का ऐलान
‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और ममिता बैजू बड़े किरदारों में नजर आएंगी. निर्माताओं की प्लानिंग इस फिल्म को 22 देशों में चार भाषाओं में रिलीज करने की है. अब कोर्ट के आदेश के बाद सर्टिफिकेट मिलने का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, जिसका ऐलान जल्द किया जाएगा.
