
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट को साफ-साफ देखा जा सकता है. वहीं फिल्म की स्टार रानी भी इसे प्रमोट करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही हैं. इस क्राइम थ्रिलर को सेंसर बोर्ड द्वारा UA 16+ का सर्टिफिकेट दिया गया है. लेकिन फिल्म के बिग स्क्रीन पर रिलीज होने से पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया गया है.
7 साल बाद ‘मर्दानी’ की वापसी
रानी मुखर्जी 7 साल बाद ‘मर्दानी 3’ में अपने किरदार शिवानी रॉय के साथ वापसी करेंगी. ये फिल्म जहां 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं लगभग आठ हफ्तों बाद फिल्म को ओटीटी पर उतार दिया जाएगा. छोटे पर्दे के दर्शक इस फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट को सुनकर खुशी से झूम उठे हैं और बेसब्री से फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म को यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.
‘मर्दानी 3’ ओटीटी रिलीज डेट
‘मर्दानी 3’ की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. मगर इस डेट को तय करते समय मेकर्स ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि फिल्म पहले सिनेमाघरों में अपनी कमाई कर ले. इसलिए मेकर्स ने फिल्म को थिएटर में लगभग 56 दिनों तक चलाने का तय किया है. ‘मर्दानी 3’ के इस डार्क और इंटेंस पार्ट को ओटीटी पर 27 मार्च, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
‘मर्दानी’ फिल्म सीरीज
क्राइम एक्शन फिल्म ‘मर्दानी’ का पहला भाग साल 2014 में रिलीज हुआ था. 1 घंटे 53 मिनट की इस फिल्म में रानी ने पुलिस की वर्दी में अपना दमदार रुप दिखाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. वहीं पहले पार्ट के हिट होने के बाद मेकर्स ने इसका दूसरे भाग साल 2019 में रिलीज किया, जिसमें कहानी में कई इंटेंस सीन को दर्शाया गया. ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी के सामने खलनायक की भूमिका में ‘होमबाउंड’ एक्टर विशाल जेठवा नजर आए थे और अब इसका तीसरा पार्ट रिलीज होने को तैयार है.
