सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ फेम शेफाल शाह के एक्स पति और एक्टर हर्ष छाया फिर से ऑनलाइन गॉसिप में इन्वोल्व को गए हैं. एक्टर की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ये बवाल चल रहा है, उन्होंने कई सालों पहले एक तलाकशुदा कपल के लिए पोस्ट किया था. इस फेसबुक पोस्ट को लोगों ने शेफाली शाह से जोड़कर अटकलें लगाना शुरु कर दिया है कि क्या उन्होंने ये सब एक्ट्रेस के लिए लिखा है.
आखिर पोस्ट में क्या था?
हालांकि एक्टर हर्ष छाया ने अपने पोस्ट में किसी भी शख्स का नाम नहीं लिया है. लेकिन इस पोस्ट को लिखने के तरीके और उसमें दी गई बातों से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये शेफाली के लिए है, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी बीती बातों की तुलना करना शुरू कर दिया है. ऑनलाइन चल रही इस बहस के चलते एक्टर ने इस पोस्ट को हटा दिया है. इस वायरल पोस्ट में हर्ष ने एक ऐसे कपल के बारे में लिखा, जिनका नाम नहीं है और वो कई सालों पहले एक दूसरे से अलग हो गए थे. उन्होंने उसमें बताया कि कैसे टाइम गुजारने के साथ-साथ एक पार्टनर ने उस रिश्ते को पूरी तरह से भुला दिया. जबकि दूसरा सबके सामने खुलकर शादी टूटने के बाद हुए दर्द के बारे में खुलकर जिक्र करता है.
Is actor #HarshChhaya talking about his ex-wife Shefali Chhaya (now #ShefaliShah) who is married to producer-director Vipul Shah…
JUST ASKING pic.twitter.com/9iOTiWFCvj
— Arnaz Hathiram Jain (@ArnazHathiram) December 21, 2025
यूजर ने किया रिएक्ट
इस फेसबुक के पोस्ट को एक यूजर ने एक्स पर शेयर करते हुए कई डायरेक्ट सवाल किए हैं और कैप्शन में पूछा, कि क्या हर्ष अपनी एक्स वाइफ शेफाली शाह के बारे में बात कर रहे थे.? जो कि अलग होने के बाद में फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल के साथ शादी कर चुकी हैं. वहीं पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है, जिसमें कई लोगों ने इसे शेफाली से डायरेक्ट लिंक कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘ये पूरी तरह से शेफाली के लिए है.’ तो वहीं कई लोगों ने पुराने मुद्दे को उठाए जाने को लेकर नाराजगी भी जताई है.
