)
Farah Khan on Natural Beauty Actress: फिल्म इंडस्ट्री में कई हीरोइनें ऐसी हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं. हालांकि, सिनेमाजगत में खूबसूरती काफी मायने भी रखती है. ऐसे में मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है. इस बयान में फराह ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री की सबसे नेचुरल ब्यूटी कौन है.
फराह खान का खुलासा
दरअसल, फराह खान ने ये खुलासा अपने लेटेस्ट ब्लॉग में किया. अपने कुकिंग ब्लॉग में फराह अक्सर कुक दिलीप के साथ मस्ती मजाक करती नजर आती हैं. इसी दौरान दिलीप ने फराह की चमकती स्किन की तारीफ की. साथ ही पूछा कि उनकी चमचमाती स्किन का सीक्रेट क्या है.
बताया सीक्रेट
फराह ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा- ‘ये सब मेरी नेचुरल ब्यूटी और अंदर की चमक की वजह से हुआ है. लेकिन, कुछ ही देर बाद माहौल बदल गया. फराह ने एक स्किनकेयर ब्रांड का हंसते हुए नाम रिवील कर दिया.’
कौन है बॉलीवुड की नेचुरल ब्यूटी?
फराह ने कहा कि असली कमाल तो इस ब्रांड का है. इसके बाद मजाक में कहा कि दिलीप को यही लगने दो कि मैं नेचुरली खूबसूरत हूं. अपने इस ब्रांड प्रमोशन के बाद फराह खान ने बॉलीवुड हसीनाओं को लेकर खुलकर बात की. फराह ने कहा कि ‘इंडस्ट्री में असली नेचुरल ब्यूटी बहुत कम देखने को मिलती है. मुझे नहीं लगता कि ऐश्वर्या राय को छोड़कर शायद ही कोई नेचुरल ब्यूटी है.’
‘धुरंधर’ने रचा इतिहास, प्रोपेगेंडा कहने वालों का कोई इलाज नहीं…’ बोले विवेक अग्निहोत्री
कई हिट गाने किए कोरियोग्राफ
फराह का ये बयान मिनटों में वायरल हो गया. जिसके बाद लोग फराह के इस सच वाले खुलासे को लेकर थोड़ा शॉक्ड जरूर हैं. दरअसल, कई हीरोइनों ने सुंदर दिखने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लिए हैं. इसमें कई हसीनाओं का नाम शामिल है. आपको बता दें, फराह खान ने कई हिट नंबर्स गानों को कोरियोग्राफी की है. जिसमें ‘छइयां छइयां’, ‘एक पल का जीना’, ‘शीला की जवानी’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘पहला नशा’ शामिल है. इसके अलावा 100 से अधिक गानों और फिल्मों में काम किया है.
