News in Brief

Bharti Haarsh First Video After Second Baby: सबकी पसंदीदा कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर फिर से खुशियां आई हैं. जिसकी गुड न्यूज कपल ने फैंस के साथ शेयर की. भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है. इस गुड न्यूज को सुन भारती और हर्ष के फैंस और सेलेब्स के बीच काफी खुशी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर कपल ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

खास अंदाज में शेयर की थी दूसरी प्रेग्नेंसी 
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने इस साल खास तरीके से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. पहले ही उनका एक बेटा लक्ष उर्फ गोला है. भारती और हर्ष ने गोला का साल 2022 में इस दुनिया में स्वागत किया था. दूसरी बार भारती एक बेटी की उम्मीद कर रही थे, लेकिन दूसरी बार भी उन्हें छोटे बेटे का आर्शीवाद मिला है. इस गुड न्यूज को सुन सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कमेंट्स कर कपल को ढेर सारी बधाइयां और बेबी को प्यार भेज रहे हैं. 

दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया की खुशी का नहीं कोई ठिकाना, बेटे गोला को भाई मिला या बहन, जानें किसका किया वेलकम?

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर शेयर की कपल ने गुड न्यूज
सोशल मीडिया पर जब से भारती और हर्ष ने इस गुड न्यूज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, तब से आम फैंस से लेकर बड़े-बड़े सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. एक्टर करण कुंद्रा ने बधाई देते हुए लिखा कॉनग्रैच्युलेशंस लव्ली पेरेंट्स. करण के साथ-साथ कई सेलेब्स जैसे एशा गुप्ता, शरद मल्होत्रा, मुक्ति मोहन, अली, अध्विक महाजन, करिश्मा तन्ना और अदा खान जैसे कई सितारे बधाई दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह को इमरजेंसी में अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. 

साल 2017 में हर्ष-भारती ने की थी शादी 
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी. शादी के बाद कपल फैंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक बन गई है. साल 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे गोला का इस दुनिया में स्वागत किया था और अब साल 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है. छोटे बेटे के आने से उनके घर में काफी खुशियों का माहौल है. वहीं भारती और उनका दूसरा बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं.