News in Brief

Sarojini Naidu Biopic Film: मशहूर राइटर धीरज मिश्रा बॉलीवुड में लंबे समय से एक्टिव हैं. उन्होंने अब तक कई देशभक्ति और बायोपिक फिल्मों की कहानी और डॉयलॉग लिखे हैं. अब ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म ‘सरोजिनी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. जिसका हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज किया गया. ये फिल्म लेजेंड्री कवयित्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू के जीवन पर बनी पहली हिंदी फिल्म बताई जा रही है. 

ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है. फिल्म का ट्रेलर मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया. इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद रही. फिल्म का डायरेक्शन विनय चंद्रा ने किया है और म्यूजिर भी उन्होंने ही तैयार किया है. फिल्म की कहानी और दमदार डायलॉग्स धीरज मिश्रा ने लिखे हैं. इस फिल्म को लेकर मेकर्स भी काफी एक्साइटेड हैं. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

देश की ‘स्वर कोकिला’ पर बन रही फिल्म

मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म इतिहास को सम्मान के साथ और संवेदनशील अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश है. कलाकारों की बात करें तो फिल्म में इंद्रा तिवारी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. उनके साथ सोनल, हितेन तेजवानी और जरीना वहाब जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे. सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में पूरी मेहनत की है. ट्रेलर में कलाकारों की झलक साफ देखी जा सकती है. 

वो डायरेक्टर, 22 साल में बनाई 9 फिल्में, 5 हुई ब्लॉकबस्टर, जिन्होंने कमाए 2458 करोड़, फिर भी टोटल नेटवर्थ है 150 करोड़

कवयित्री से स्वतंत्रता सेनानी बनने का सफर 

सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय के साथ इमोशंस को भी बखूबी दिखाने की कोशिश की है. धीरज मिश्रा के मुताबिक फिल्म में सरोजिनी नायडू के जीवन को बेहद सहज और सरल तरीके से दिखाया गया है. ये फिल्म सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है. इसमें एक पिता और बेटी के रिश्ते, एक कवयित्री के संघर्ष और ‘स्वर कोकिला’ कहलाने तक के सफर को भी बखूबी दिखाया गया है. इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को दिखाया गया है. 

जल्द ही देशभर में होगी रिलीज 

फिल्म के निर्माता चरण स्वर्णा, विजय चौधरी और हेमंत गौडा हैं. फिल्म विशिका फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है. गौरतलब है कि धीरज मिश्रा इससे पहले ‘जय जवान जय किसान’ और ‘चापेकर ब्रदर्स’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसको लेकर लोग भी काफी एक्साइटेड हैं.