News in Brief

The 50 Nikki Tamboli Reportedly Evicted From Show: टीवी का फेमस शो ‘द 50’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन दर्शकों को नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते है. ‘द 50’ में रोजाना कंटेस्टेंट को नए-नए टास्क से गुजरना पड़ता है. कंटेस्टेंट को टास्क जीतकर फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने होते हैं. लेकिन शो से अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आ चुकी है. इस लिस्ट में अदनान शेख से लेकर नीलम गिरी और सिवेत तोमर तक का नाम शामिल है. 

अब तक 20 कंटेस्टेंट का पत्ता हुआ साफ
वहीं अब ‘द 50’ में एक और एविक्शन की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली का शो ‘द 50’ से पत्ता साफ हो गया है. फेमस रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर बताया जा रहा है कि शो से अभी तक करीब 20 कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो चुका है. ऐसे में रियलिटी शो में बन रहे अलायंस और गेम पर भी काफी फर्क पड़ा हैं.

एविक्टेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में जुड़ा नाम 
‘द 50’ में अब एविक्टेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में निक्की तंबोली का नाम भी जुड़ गया है. हाल ही में आई फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, निक्की तंबोली शो ‘द 50’ से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में उनका ‘द 50’ जीतने का सफर यहीं खत्म हो जाता है. हालांकि इस एविक्शन की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि निक्की के शो से बाहर होने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अपने बॉयफ्रेंड के साथ निक्की ने रखा था कदम 
बता दें कि फेमस रियलिटी शो ‘द 50’ में निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ कदम रखा था. इस शो में निक्की की एनर्जी काफी कमाल की दिख रही थी. निक्की और अरबाज पटेल के खट्टे-मीठे रिश्ते ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. शो ‘द 50’ से निक्की तंबोली के बाहर होने की खबर से पहले ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियलिटी शो फेम सिवेत तोमर के बाहर होने की खबर सामने आई थी.