
नई दिल्ली : बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में शुमार ‘धड़कन’ के गाने आज भी लोगों को जुबानी याद हैं. इस फिल्म् में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आ आए थे. अब फिल्म रिलीज होने के 21 साल बाद सुनील और शिल्पा ने इसके गाने को रिक्रिएट किया है. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
दोनों ने किया गजब का डांस
फिल्म ‘धड़कन’ में शिल्पा और सुनील की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में दोनों का जो वीडियो सामने आया है, वह लोगों के दिलों को छू रहा है. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ‘सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)’ के स्टेज पर बड़े ही खूबसूरती से फिल्म के गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. देखिए ये VIDEO…
शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
इस शो की एक झलक शिल्पा शेट्टी ने शेयर की है जिसमें वह और सुनील ‘तुम दिल की धड़कन में’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. बता दें कि दोनों ने ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने पर भी एक्प्रेशन दिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
शिल्पा के लुक ने ढाया कहर
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) येलो कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं सुनील शेट्टी भी नए लुक के साथ काफी स्टनिंग दिख रहे हैं. इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
21 साल पहले हुई थी रिलीज
फिल्म ‘धड़कन’ की बात करें तो यह साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में देखे गए थे. फिल्म में शिल्पा ने अंजली, अक्षय ने राम और सुनील ने देव का किरदार निभाया था, जो कि बहुत पॉपुलर हुआ था.
इसे भी पढ़ें: Minissha Lamba पर्दे से हैं दूर लेकिन ग्लैमर बरकरार, PHOTOS में देखिए लाइफस्टाइल
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
