News in Brief

फिल्म धुरंधर में नजर आए अभिनेता नदीम खान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनकी नौकरानी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है. नदीम खान ने फिल्म में रहमान डकैत के कुक अखलाक का किरदार निभाया था.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मालवानी पुलिस ने पुष्टि की है कि नदीम खान को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था. 41 साल की शिकायतकर्ता घरेलू नौकरानी है और नदीम से मिलने से पहले वो कई एक्टर्स के घरों में काम कर चुकी है.

10 साल से दे रहा था शादी का झांसा

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपी महिला का कहना है कि अभिनेता ने शादी का झूठा वादा करके दस साल तक उसका यौन शोषण किया. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 41 साल बताई जा रही है और नदीम खान के घर में काम करने से पहले वो कई अन्य एक्टर्स के घर पर भी काम कर चुकी हैं. पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि वह 2015 में खान के संपर्क में आई थी. समय के साथ-साथ दोनों करीब आ गए. आरोपी ने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया और उस आश्वासन के आधार पर उसके घर पर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. 

महिला का दावा है कि नदीम और वो पिछले 10 सालों से साथ हैं और शादी का झांसा देकर वह नदीम के साथ शारीरिक संबंध बनाए रखती रहीं. हालांकि, जब नदीम ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने वर्सोवा पुलिस से संपर्क किया और जनवरी की शुरुआत में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि दोनों की मुलाकात उसके घर और वर्सोवा में नदीम खान के घर दोनों जगह पर होती थी.

धुरंधर में आए थे नजर 

बता दें कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का हिस्सा थे नदीम. इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सौम्या टंडन, नवीन कौशिक और मानव गोहिल हैं.