
Naseem on Dhurandhar Disturbing Scene: साल 2025 के खत्म होने से पहले रणवीर सिंह की किस्मत को आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने फिर से चमका दिया है. साल के आखिर में रणवीर ने हमजा का रोल निभाकर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेला किया कि ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वैसे तो इस फिल्म के कई सीन्स ऐसे हैं जिसे देखने के बाद आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा. लेकिन, एक सीन ऐसा है जिसकी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद एक्टर की रूह कांप गई थी.
वो सबसे भयानक सीन
रणवीर की फिल्म में नसीम मुगल ने लुल्ली डकैत का रोल निभाया है. ये वही है जो एक सीन के दौरान रणवीर सिंह को सेक्सुअली असॉल्ट करने की कोशिश करता है. लेकिन, ऐन मौके पर पुलिस आ जाती है और वो अपने लोगों के साथ वहां से भाग जाता है. ये सीन फिल्म में इतने बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है कि लोग इस सीन से एक पल के लिए आंख नहीं हटा सके. फिल्मीज्ञान से बात करते हुए नसीम ने कहा कि ‘जब उन्होंने पहली बार इस सीन को पढ़ा तो करने से मना कर दिया था.’
नहीं करना चाहता था ये सीन
एक्टर ने कहा- ‘जब मैंने सीन पढ़ा तो इसे करने के लिए इनकार कर दिया. मैं काफी नर्वस था. मैं रणवीर सिंह का काफी बड़ा फैन हूं. मैं उस वक्त ये भी सोच रहा था कि वो बहुत बड़ा स्टार है. तो मैं उनके साथ ऐसा कैसे कर सकता हूं? यहां तक कि मैंने असिस्टेंट डायरेक्टर को इस बारे में इन्फॉर्म भी कर दिया था.’
‘एक बार भी नहीं हुआ प्यार…’ कार्तिक आर्यन का ये जवाब सुन सन्न रह गईं अनन्या पांडे, कभी एक दूसरे को करते थे डेट
रणवीर ने की हेल्प
नसीम ने आगे कहा कि इस बात का पता रणवीर सिंह को लगा उसके बाद सब कुछ बदल गया. रणवीर ने मुझसे बात की और मेरी हेल्प की. नसीम ने कहा मेरे काम को लेकर मेरी जो भी तारीफ हो रही है वो ‘धुरंधर’ टीम की वजह से हो रहा है.नसीम ने कहा कि सेट पर रणवीर का स्वभाव बेहतरीन रहा. उन्होंने कभी भी ऐसा फील नहीं होने दिया कि वो इतने बड़े स्टार हैं. वो एक बेहतरीन एनर्जी लेकर सेट पर आते थे और उसे सभी को देते थे.वो डाउन टू अर्थ हैं. जैसे वो गले लगाते हैं सबको कंमफर्टेबल कर देते हैं. नसीम ने कहा कि इस सीन को दो बार शूट करना पड़ा था. क्योंकि मेरा किरदार काफी ब्रूटल था. ‘धुरंधर’ में लुल्ली, बाबू डकैत के गैंग का मेंबर दिखाया गया है. जिसका कहानी को आगे बढ़ाने में मेन रोल था.
