News in Brief

Hrithik Roshan Reviews Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों दर्शकों का दिल जीत रही है. इस वॉर ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म की धमाकेदार कमाई से लगाया जा सकता है. आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है. देशभक्ति और इमोशन से भरी इस फिल्म ने हर उम्र के लोगों को इंप्रेस कया. 

इस फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बात हो रही है. इसी बीच ऋतिक रोशन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर प्यार जाहिर किया. उन्होंने लिखा, ‘बॉर्डर 2 दिल से बहुत पसंद आई. पूरी टीम को बधाई’. इसके साथ उन्होंने एक हार्ट वाला और मुक्के वाला इमोजी भी शेयर किया. ऋतिक के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई. उनसे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे सनी देओल की इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

‘धुरंधर’ की बुराई कर हुए थे ट्रोल 

हालांकि, इससे पहले दिसंबर 2025 में ऋतिक रोशन एक सोशल मीडिया विवाद में भी फंस गए थे. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ तो की थी, लेकिन उसके राजनीतिक मैसेज से असहमति भी जताई थी. ऋतिक ने कहा था कि फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस दमदार है, लेकिन फिल्ममेकर्स की सामाजिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए थे. उनकी इस राय पर कुछ लोगों ने उन्हें ‘anti-national’ तक कह दिया और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई थी. बाद में ऋतिक ने एक और पोस्ट करते हुए फिल्म की तारीफ की थी.

‘धुरंधर’ की निकली बाप, तोड़ा ‘उरी’ का रिकॉर्ड, 5 दिनों में ‘छावा’ को भी दी धोबी पछाड़… 3 घंटे 20 मिनट की ‘बॉर्डर 2’ ने हिलाकर रख दी बॉक्स ऑफिस की दुनिया

‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रही दमदार स्टारकास्ट 

‘बॉर्डर 2’ का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. ये फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे जे. पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था. पहली फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में गिनी जाती है. ‘बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स के बैनर तले बनी है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं. 

‘बॉर्डर 3’ को भी मिली मंजूरी

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस बार फिल्म का स्केल पहले से कहीं बड़ा दिखाया गया है. जहां पहली ‘बॉर्डर’ सिर्फ भारतीय सेना पर केंद्रित थी, वहीं इस फिल्म में आर्मी, एयर फोर्स और नेवी तीनों की भूमिका दिखाई गई है. कहानी कई मोर्चों पर चल रहे युद्ध को साथ लेकर आगे बढ़ती है, जिससे फिल्म और ज्यादा रोमांचक और प्रभावशाली बन जाती है. हाल ही में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने ये भी कन्फर्म किया है कि ‘बॉर्डर 3’ को भी मंजूरी मिल चुकी है.