News in Brief

Chitrangada Singh On Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और पूरी इंडस्ट्री में सिर्फ इसकी चर्चा रही. बीते कुछ समय में वॉर ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्मों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. हालांकि, इन फिल्मों की कमान ज्यादातर मेल एक्टर्स के हाथ में ही नजर आती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर महिला कलाकारों को ऐसे बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स में लीड रोल क्यों नहीं मिलते?

इसी मुद्दे पर एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपनी राय रखी है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई वजहें हैं. चित्रांगदा ने साफ तौर पर कहा, ‘ये बायोलॉजी से जुड़ा मामला है. फिजिकली और बायोलॉजिकली महिलाओं को ऐसे किरदारों के लिए फिट नहीं माना जाता. मुझे पता है कि कुछ लोगों को मेरी बात पसंद नहीं आएगी, लेकिन ये एक सच्चाई है’. उनके मुताबिक, सामाजिक कारण भी हैं जो ऐसे किरदारों को महिलाओं के लिए मुश्किल बनाते हैं. चित्रांगदा ने कहा कि फिल्मों में रियलिज्म भी जरूरी होता है. 

क्यों एक्शन फिल्मों में एक्ट्रेसेस को नहीं मिलते लीड रोल?

उन्होंने कहा, ‘रणवीर सिंह का किरदार जिस तरह ‘धुरंधर’ में दुश्मन देश में जाता है, वैसा किसी महिला के साथ दिखाना समाजिक तौर पर स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से मेकर्स ऐसे रोल्स पुरुषों को देते हैं’. उनका मानना है कि कहानी को विश्वसनीय बनाए रखने के लिए कई बार फिल्ममेकर्स महिलाओं को ऐसे खतरनाक मिशनों में भेजने से बचते हैं. हालांकि, चित्रांगदा ने ये भी माना कि अगर सही तरीके से दिखाया जाए तो महिलाएं एक्शन में कमाल कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘2025 में साउथ ‘लोका’ जैसी एक्शन फिल्म आई थी’. 

मासूम बच्चियों के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी… ‘एपस्टीन फाइल्स’ पढ़कर कांप उठीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘ये तो शैतानी और राक्षसी सोच है…’

‘लोका’ फिल्म की जमकर तारीफ

उन्होंने आगे कहा, ‘वे अब तक की सबसे खतरनाक और ग्रूसम एक्शन फिल्मों में से एक थी’. उन्होंने बताया कि साउथ सिनेमा में इस तरह के एक्सपेरिमेंट ज्यादा देखने को मिलते हैं, जहां महिला किरदारों को भी दमदार एक्शन करते हुए दिखाया जाता है. चित्रांगदा का मानना है कि अगर किसी एक्शन फिल्म में महिला लीड हो, तो वो और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि फिल्ममेकर्स महिलाओं को एक्शन में क्यों नहीं देखते. जब कोई महिला हिंसा करती है, तो वह और भी चौंकाने वाला लगता है’. 

मार्च में रिलीज होने वाली है ‘धुरंधर 2’

उनके मुताबिक, अगर कहानी मजबूर करती है, तो एक एक्ट्रेस का खतरनाक रूप दिखाना दर्शकों के लिए बेहद एक्साइटिंग एक्सपीरियंस हो सकता है. वहीं, ‘धुरंधर 2’ को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में नजर आ रहे हैं. टीजर में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त की झलक भी दिखती है. बता दें, फिल्म 19 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस बेसब्री से इस बड़े एक्शन धमाके का इंतजार कर रहे हैं.