News in Brief

Dhurandhar 2 Teaser Big Update: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अब फैंस को धुरंधर के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच धुरंधर के फैंस को मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज दिया है. ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह ने फैंस को एक बड़ा हिंट दिया है.  

आदित्य धर ने दिया फैंस को हिंट 
‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘कल 12:12.’ इस स्टोरी को देखने के बाद फैंस को बड़ा हिंट मिला है. फॉन्ट और कलर से यह कन्फर्म हो रहा है कि उन्होंने यह स्टोरी धुरंधर 2 के अपडेट के बारे में ही शेयर की है. इस स्टोरी के कमेंट्स में कई फैंस ने  हार्ट-आई और एक्साइटेड फेस जैसे इमोजी भेजे है. क्योंकि ‘धुरंधर 2’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार हैं.    

fallback

Add Zee News as a Preferred Source