News in Brief

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन कई सालों बाद फिर से एक साथ दो-तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इन फिल्मों में हैवान, हेरा फेरी 3 और भूत बंगला शामिल है, जिसमें भूत बंगला इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. लेकिन खबरों के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है और इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. 

‘भूत बंगला’ हुई पोस्टपोन
खबरों के अनुसार, ‘धुरंधर’ की पॉपुलैरिटी और फिल्म के दूसरे भाग की ईद पर रिलीज की संभावना को देखते हुए, अक्षय कुमार और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज को फिलहाल पोस्टपोन करने का तय किया है. हालाकिं ऐसा करना अक्षय कुमार की फिल्म के लिए सही साबित होगा क्योंकि ‘धुरंधर’ से क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को भारी नुकसान हुआ है. 

फिल्म के बारे में…
कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भूत बंगला’ में एक्ट्रेस वामिका गब्बी, अक्षय कुमार की प्रेमिका और मिथिला पालकर उनकी बहन की भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म हेरा फेरी, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी कल्ट हिट फिल्मों के कलाकारों को वापस ला रही है, और निर्माता एक क्रिएटिव सिनेमा को फिर से पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बना रहे हैं, इसलिए इसमें शानदार वीएफएक्स का काम किया जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source