
Kriti Kharbanda Fraud Case: कई सितारों को लेकर बीते कुछ दिनों से धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. इस कड़ी में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है. ये 35 साल की एक्ट्रेस कृति खरबंदा हैं.कृति ने फैंस संग स्क्रीनशॉट शेयर किया. साथ ही बताया कि कोई अनजान व्यक्ति उनके नाम से व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट खोला हुआ है. जिसे लेकर एक्ट्रेस ने जानकारी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की.
धोखाधड़ी का शिकार कृति
कृति ने संदिग्ध व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए साफ किया कि वह नंबर उनका नहीं है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘ये ठीक नहीं है. ये मेरा नंबर नहीं है. किसी और की पहचान बनकर सामने आना साफ तौर पर पहचान की चोरी है. सतर्क रहें.’
कई सितारे हो चुके इसका शिकार
कृति खरबंदा का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया. खास बात है कि कृति का ये पोस्ट उस दिन शेयर किया जिस दिन उनके पति और एक्टर पुलकिस सम्राट का बर्थडे है.हालांकि ये ऐसा पहला मामला नहीं है. सेलिब्रिटीज के नाम पर ऑनलाइन ठगी और झूठी पहचान का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है.अक्सर ऐसे फर्जी अकाउंट्स का मकसद लोगों को गुमराह करना, निजी जानकारी हासिल करना या पैसों की ठगी करना होता है.ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस संग ये जानकारी शेयर कर उन्हें इस धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने की हिदायत दी है.

‘बॉर्डर 2’ का 46 सेकेंड का ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर रिलीज,4 सिंगर्स ने दी आवाज, 2 जनवरी को लोंगेवाला में मचेगा बवाल
फैंस ने की कार्रवाई की मांग
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और थैंक्यू कहा. साथ ही कई लोगों ने सोशल मीडिया के मिस यूज को लेकर अपना कंसर्न भी शो किया और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की. हिंदी और कन्नड़ सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाने वाली कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ये आखिरी बार फिल्म ’14 फेरे’ में दिखी थी और सीरीज ‘राना नायडू’ में नजर आई थीं. जो साल 2024 में आई थी. इन्होंने बीते साल पुलकित सम्राट से 15 मार्च को शादी की थी.

