News in Brief

Kapil Sharma Legal Trouble: कपिल शर्मा एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. लेकिन, नए सीजन के शुरू होते ही कपिल के गले ये नई कानूनी मुसीबत पड़ गई है.

कपिल शर्मा फंसे मुसीबत में

दरअसल, कपिल के इस नए सीजन में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनकर आई थीं. जिसमें कई बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल किया गया. अब यही गाने कपिल के लिए मुसीबत की जड़ बन गए हैं. फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस किया है. ये केस कॉपी राइट के उल्लंघन को लेकर है. मेकर्स पर तीन गानों का बिना परमीशन इस्तेमाल करने का आरोप है. एक ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का ‘एम बोले तो’ और ‘कांटे’ का ‘रामा रे’ के अलावा ‘देसी बॉयज’  का ‘सुबह होने ना दे’ शामिल है. खास बात है कि ये तीने गाने कपिल के शो के तीसरे सीजन में प्ले किए गए थे. यानी कि ये पूरा मामला कपिल के इस शो के तीसरे सीजन का है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

तीन एपिसोड में फंसे कॉमेडियन

पीपीएल इंडिया ने दावा किया है कि ये इस्तेमाल कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत पब्लिक परफॉर्मेंस के सामने कम्युनिकेशन के दायरे में आते हैं. इसके लिए राइट्स होल्डर से लाइसेंस लेना जरूरी है. लेकिन,ना तो लाइसेंस मांगा गया और ना ही दिया गया. इसलिए प्रोडक्शन कंपनियों के9 फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बीइंगयू स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड पर कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

वो 5 बेस्ट सुपरनैचुरल शोज, जिनका इस साल रहा सबसे ज्यादा जलवा, तगड़ी कहानी और रेटिंग फाड़ू

 

क्या है मामला?

जिन तीन एपिसोड पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप है ये तीनों एपिसोड 21 जून से 20 सितंबर के बीच स्ट्रीम हुए थे.इसके पहले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर आए ‘परम सुंदरी’ फिल्म का प्रमोशन करने आए थे. जिसमें एम बोले तो’ गाना बजाया गया था. एक एपिसोड में ‘रामा रे’ और अक्षय कुमार वाले एपिसोड में उनकी फिल्म ‘देसी बॉयज’ का गाना ‘सुबह होने ना दे’ बजाया गया था.