News in Brief

बंगाली टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस  श्राबोनी बोनीक का सोमवार को निधन हो गया. लंबे समय से वे फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थीं. आज सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. इस खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.

श्राबोनी बोनीक को दर्शक कई पॉपुलर सीरियल्स से जानते हैं. जैसे ‘लालकुठि’, ‘रांगा बौ’, ‘गोधूलि आलाप’, ‘सोहाग चांद’ और ‘मिठाई’ जैसे धारावाहिकों में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया. बड़े पर्दे पर भी वे ‘चांदेर बाड़ी’ और ‘आलो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. उनकी एक्टिंग हमेशा दिल को छूती थी, खासकर मां या सहानुभूतिपूर्ण किरदारों में वे कमाल की लगती थीं. कोलकाता में पैदा हुईं श्राबोनी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर टीवी की दुनिया में कदम रखा. धीरे-धीरे वे बंगाली टीवी की जानी-मानी चेहरा बन गईं.

ये भी पढ़ें:3 घंटे 34 मिनट की धांसू फिल्म, बनी बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी मूवी; दुनियाभर में बजा डंका; जल्द टूटेगा आमिर-SRK का रिकॉर्ड!

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी. फेफड़ों का कैंसर काफी आगे बढ़ चुका था और मेटास्टेसिस भी हो गया था. अस्पताल में वे भर्ती थीं, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. सबसे दुख की बात ये कि चिकित्सा का खर्च बहुत ज्यादा था. करीब 12 लाख रुपये की जरूरत थी, जो परिवार के लिए मुश्किल हो रहा था. उनकी बेटे अच्युत आदर्श ने सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी. फैंस और सहकर्मियों ने जितना हो सका मदद की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के सामने एपी ढिल्लो ने तारा सुतारिया को किया KISS? अब एक्ट्रेस ने बताया असली सच

 बाबू बोनीक ने कहा कि वे लंबे समय से दोस्त थे और श्राबोनी के जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. वे काफी दिनों से काम से दूर थीं और आखिरी समय में बहुत तकलीफ झेली. आज दोपहर में निमतला श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होगा. श्राबोनी बोनीक की यादें उनके किरदारों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी. उनके फैंस उन्हें बहुत मिस करेंगे.