
Naagin 7 Update: एकता कपूर के फैंटेसी शो ‘नागिन 7 ‘ के ऑनएयर हो चुका है. इसमें लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी तो वहीं उनके साथ मेल लीड में नमिक पॉल है. इसके अलावा ईशा सिंह भी हैं. शो को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में एक और सितारे की एंट्री हो सकती है. ये सितारा क्योंकि सास भी कभी बहू थी में निगेटिव रोल निभा चुका है और सलमान खान पर भी करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था.
टीवी का सबसे बड़ा लेगा एंट्री
27 दिसंबर से ‘नागिन 7’ ऑनएयर हो चुका है. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इस शो में जल्द ही एक ट्विस्ट आने वाला है. कहा जा रहा है कि टीवी की दुनिया से 7 साल से दूर एक्टर इसमें एंट्री कर सकता है. इस सितारे का नाम आकाशदीप सहगल है. ये वही आकाशदीप हैं जो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अंश का निगेटिव रोल निभाकर काफी पॉपुलर हुए थे.ऐसे में कहा जा रहा है कि शो में ये निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे.यानी कि ‘नागिन 7’ में विलेन बनकर तांडव करने वाले हैं.
सलमान पर लगा चुके आरोप
आकाशदीप क्योंकि सास सीरियल के बाद सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ में नजर आए थे.शो में अपने शॉर्ट टेम्पर नेचर और सलमान खान संग बहस को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. यहां तक कि शो में उनकी सलमान से काफी अनबन भी रही.शो के बाद आकाशदीप ने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मेरा करियर तबाह कर दिया.
7 साल बाद करेंगे कमबैक
ये साल 2017 में आखिरी बार ‘शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह’ सीरियल में दिखे थे. टीवी से उस वक्त ये कहकर ब्रेक ले लिया था कि मां की हालत ठीक नहीं है. ऐसे में एक्टर का 7 साल बाद टीवी पर कमबैक करना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा.जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं.
