इस साल अब तक कई फिल्में ऐसी रिलीज हो चुकी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही हैं. वहीं 6 फरवरी को नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ‘वध 2’ साल 2022 में रिलीज हुई ‘वध’ का सीक्वल है, जो कि लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं ‘वध 2’ के रिलीज होते ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखी गई, जिसके चलते फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल का कलेक्शन किया.
बॉक्स ऑफिस
ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘वध 2’ ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करते हुए 50 लाख रुपए की कमाई की है. जबकि इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं’ ने केवल 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया. नीना गुप्ता की ‘वध 2’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी.
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘वध 2’ की कहानी एक मर्डर के आसपास घूमती रहती है, जो कि कई ऐसे पहलुओं को खोलती है जो सभी के होश उड़ा देती है. वहीं आम सा नजर आने वाला एक बुजर्ग कपल इस कहानी में जबरदस्त सस्पेंस क्रिएट कर देते हैं, जिससे कहानी को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है. इस फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आते हैं, जो कहानी में लय बनाए रखने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं. नीना गुप्ता की फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई है, अब देखना ये है कि फिल्म आगे कितना आंकड़ा पार कर पाएगी.
