Ghooskhor Pandat Teaser Release: मंगलवार के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने नेटफ्लिक्स पर कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है. इसी दौरान नेटफ्लिक्स ने मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का भी ऐलान किया. इस ऐलान के साथ फिल्म का टीजर भी फैंस के साथ शेयर किया गया. इस टीजर में एक बार फिर से मनोज बाजपेयी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला.
‘घूसखोर पंडित’ के टीजर रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर काफी हलचल पैदा हो गई. मनोज बाजपेयी के फैंस लंबे समय से एक्टर को एक जबरदस्त किरदार में देखने का इंतजार कर रहे थे. ‘घूसखोर पंडित’ के टीजर से मनोज बाजपेयी ने हर किसी का दिल जीत लिया. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने कंटेंट लाइनअप को और मजबूत किया है. जिससे यह साफ हो जाता है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म स्ट्रीम होते ही चार्टबस्टर साबित हो सकती है.
कैसा है टीजर?
फिल्म के टीजर को देखने के बाद पता चलता है कि मनोज बाजपेयी फिल्म में एक करप्ट पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं. जिनको ‘घूसखोर पंडित’ नाम दिया गया है. मनोज के किरदार का नाम ‘अजय दीक्षित’ रखा गया है. फिल्म का टीजर काफी दमदार दिख रहा था. इस फिल्म में मनोज एक दमदार कॉप किरदार में नजर आएंगे. इस टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.
क्या बदल पाएगा ‘घूसखोर पंडित’?
वहीं जब आप टीजर के बैकग्राउंड को सुनेंगे तो पता चलेगा कि फिल्म में एक लड़की का ऐसा केस आएगा, जिसे एसआई घूसखोर पंडित उर्फ अजय दीक्षित को फिर से बदलने का मौका देगा. अब दर्शकों को ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ये घूसखोर करप्ट ऑफिसर खुद को बदल पाएगा या नहीं? इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘हर करप्ट ऑफिसर को बदलने का एक मौका जरूर मिलता है. अब ऑफिसर अजय दीक्षित का बारी है.’
