)
Sunny Deol Border 2 Release: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड एक्शन वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार शुक्रवार 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. रिलीज के दिन सनी देओल काफी कॉन्फिडेंट नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि अब किसी तरह का डर या दबाव नहीं है. अब बस दर्शकों के साथ मिलकर इस फिल्म को देखने और उसका आनंद लेने का समय है.
क्योंकि ये फिल्म दिल से बनाई गई है. फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया. वीडियो में ‘बॉर्डर 2’ के पर्दे के पीछे की मस्ती, शूटिंग के दौरान के मजेदार पल और कुछ दमदार सीन दिखाए गए हैं. वीडियो में सनी देओल सेट पर छोले भटूरे खाते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर गाना ‘तारा रम पम पम’ सुनाई देता है. इस वीडियो ने दर्शकों के दिलों में 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा कर दी.
मस्ती के मूड में दिखे सनी देओल
सनी देओल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि उन्हें पुरानी ‘बॉर्डर’ जैसा ही जोश और देशभक्ति का एहसास हो रहा है. कई लोगों ने कहा कि ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि इमोशंस से जुड़ी कहानी है, जो हर भारतीय को छूती है और गर्व का अहसास कराती है. सनी देओल ने अपने पोस्ट के साथ लिखा, ‘आज ‘बॉर्डर 2’ का दिन है. न कोई चिंता है, न कोई तनाव. बस आराम करें और सब मिलकर इस फिल्म का आनंद लें’, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है.
पाकिस्तान में बैन हो रहीं हिंदी फिल्में, लेकिन भारत में लोग धड़ल्ले से देख रहे ये पाकिस्तानी ड्रामा, यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, मिल चुके 3.91 बिलियन व्यूज
पुरानी ‘बॉर्डर’ की यादें कीं ताजा
उनके इस मैसेज से साफ झलकता है कि वे फिल्म को लेकर पूरी तरह संतुष्ट और शांत हैं. सनी का मानना है कि दर्शकों का प्यार ही किसी फिल्म की सबसे बड़ी जीत होता है और वही उनके लिए सबसे अहम है. ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. पहली फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी और आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. नई फिल्म भी उसी जंग के बैकग्राउंड पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की सोच, नए इमोशंस और मॉर्डन प्रेजेंटेशन के साथ दिखाया गया है.
फिल्म में नजर आ रही दमदार स्टारकास्ट
ताकि आज की पीढ़ी भी इस फिल्म के साथ जुड़ सके. फिल्म में सनी देओल सिपाही फतेह सिंह कलेर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को बिना किसी कट के यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया है. अब देखना ये है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई कर पाती है.
