News in Brief

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ आए दिन इंटरनेट पर सुर्खियों में छाए रहते हैं, जिसके पीछे की वजह कभी उनका कोई गाना या तो स्टेटमेंट होता है. वहीं सिंगर नेहा कक्कड़ फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं, जिसमें इस बार उनके पति रोहनप्रीत सिंह को भी घसीट लिया गया है. सिंगर ने कल 19 जनवरी को अपने इंस्टा पर तीन स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने सभी रिश्तों और काम से ब्रेक से लेने को कहा था. हालांकि ये स्टोरी उन्होंने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दी थी. मगर तब तक सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था. नेहा के उस पोस्ट को लेकर अब बवाल मचा हुआ है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. 

तलाक की अफवाहों को किया खारिज
नेहा कक्कड़ के इंस्टा स्टोरी से उनके फैंस के बीच पति रोहनप्रीत सिंह के साथ उनके तलाक की अफवाह उड़ने लगी. इस अफवाह पर सिंगर ने सफाई देते हुए एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पति को इसमें ड्रैग ना करने की रिक्वेस्ट की है. नेहा ने अपने नई इंस्टा स्टोरी में कहा, ‘दोस्तों, कृपया मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यारे परिवार को इसमें न घसीटें! वे मेरे जीवन के सबसे अच्छे लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनकी मदद की वजह से ही हूं! मैं कुछ दूसरे लोगों और व्यवस्था से नाराज हूं. मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात को समझेंगे और मेरे पति और परिवार को इस सब से दूर रखेंगे.’ 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

स्टोरी पोस्ट करने के लिए मांगी माफी
सिंगर ने आगे इस स्टोरी में लिखा, ‘हां, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए.’ नेहा ने आगे बताया की इमोशनल होने के कारण उन्होंने बिना सोचे-समझे स्टोरी पोस्ट कर दी , जिसके लिए उनके फैंस और घरवालों को परेशान होना पड़ा, सिंगर ने इसके लिए माफी मांगी है. वहीं उन्होंने आगे कहा, ‘बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के लिए बहुत भावुक है! सॉरी और थैंक यू मेरे प्यारे दोस्तों. चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाकेदार वापसी करूंगी! ढेर सारा प्यार!’

fallback

नेहा ने की थी प्राइवेसी की मांग
नेहा के द्वारा एक नहीं बल्कि तीन इंस्टा स्टोरी को डिलीट किया गया था, जिसमें उन्होंने ब्रेक की घोषणा के साथ एक कहा कि ‘मैं अभी सोच सकती हूं. पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं. धन्यवाद.’ वहीं उन्होंने अपने और अन्य स्टोरी में मीडिया और फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की थी. जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं पैपराजी और फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने और मुझे इस दुनिया में इंडीप्टेंडेट तरह से जीने देने की रिक्वेस्ट करती हूं. कृपया कैमरे न लगाएं! मेरी शांति के लिए आप सभी इतना तो कर ही सकते हैं.’ बात करें सिंगर की पर्सनल लाइफ की तो, उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे और दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते रहते हैं.