)
Aamir Khan Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अक्सर सुर्खियों में जगह बनाते रहते हैं. फिलहाल, वह अपने एक वीडियो को लेकर लोगों के बची चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, आमिर खान मुंबई में एक पिकलबॉल मैच के दौरान फिसल गए और ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया. इस दौरान लोगों ने एक बात नोटिस की 60 साल के आमिर खान गिरने के बाद इतनी फुर्ती से उठे कि लोग हैरान रह गए. इस वीडियो के सोशल मीडिया के वायल होते ही यूजर्स आमिर खान को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि एक्टर को लेकर लोगों ने क्या रिएक्शन दिए हैं.
आमिर खान ने पिकलबॉल लीग, 2026 में खेला मैच
आमिर खान मुंबई में जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित वर्ल्ड पिकलबॉल लीग, 2026 में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ मैच खेला. पिकलबॉल मैच खेलने के दौरान आमिर खान कोर्ट में शॉट लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं और उनका बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके बाद वह लड़खड़ाकर गिर जाते हैं. आमिर खान जमीन पर गिरने के साथ ही तेजी से उठ भी जाते हैं. 60 साल के एक्टर की फुर्ती देखकर लोग हैरान थे कि इस उम्र में इतना एक्टिव हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘अभी तो बंदा जवान है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इस उम्र में इतनी फुर्ती.’ एक यूजर ने लिखा, ‘कौन बताएगा कि ये 60 साल के हैं.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘फिटनेस कमाल की है.’
आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्टर वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस’ में कैमियो करते नजर आए थे. वहीं, आमिर खान साल 2025 में आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनका प्रोडक्शन हाउस फिल्म ‘एक दिन’ बना रहा है. इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान और एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी. ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
