Mardaani 3 Release Date: यश राज फिल्म्स की 12 साल पुरानी फिल्म ‘मर्दानी’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रैंचाइजी है. इस फिल्म के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह ब्लॉकबस्टर फिल्म दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है. भारत की सबसे भड़ी और एकमात्र महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित फ्रैंचाइजी मर्दानी अब अपने तीसरे पार्ट को लाने के लिए बिल्कुल तैयार है. मर्दानी 3 में भी रानी मुखर्जी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं. शिवानी न्याय के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ती हैं.
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी का अलग अंदाज
मर्दानी 3 के मेकर्स ने शनिवार 10 जवनरी को इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है और फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है. इस नए पोस्टर में रानी मुखर्जी भारत में लापता हुई लड़कियों को ढ़ूंढती नजर आ रही हैं. इस बार रानी मुखर्जी का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. मर्दानी 3 में जबरदस्त एक्शन पहले से थोड़ ज्यादा नजर आएगा.
यश राज फिल्म्स ने शेयर किया पोस्टर
यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी कि फिल्म सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘वो तक तक नहीं रुकेगी, जब तक वह उन सभी को बचा नहीं लेती! रानी मुखर्जी निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में मर्दानी 3 में वापस आ रही हैं. इसका बचाव अभियान 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा.’
मेकर्स ने बदली फिल्म की रिलीज डेट
बता दें कि ‘मर्दानी 3’ पहले सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म को जल्दी रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म की रिलीज डेट पहले आने से फैंस को बहुत खुशी हुई हैं और उनकी एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. पोस्टर देख फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. यश राज फिल्म्स ने जो पोस्ट शेयर किया है उस पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे है. ‘मर्दानी 3’ को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया है.
