
हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं से लाखों दिलों को धड़काने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को कौन नहीं जानता. उनका बॉलीवुड सफर काफी सुर्खियों में रहा. मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 1989 की नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ में एक छोटा रोल निभाया था, लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने राजकुमार और दिलीप कुमार स्टारर में फिल्म ‘सौदागर’ (1992 ) से की. इसमें उनका ‘इलू इलू’ सॉन्ग काफी पसंद किया गया, जिसके बाद वह ‘इलू इलू गर्ल’ के नाम से जानी गई.
डेब्यू फिल्म से ही बनी सुपरस्टार
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘1942 ए लव स्टोरी’ में काम किया. वह फिल्म ‘बॉम्बे’, ‘अग्नि सखी’, ‘गुप्त’, ‘खामोशी’, ‘दिल से’ और ‘मन’ में भी नजर आईं. उन्होंने बॉलीवुड पर्दे पर कई हिट फिल्में दीं, लेकिन कुछ वक्त बाद फिल्म फ्लॉप होने लगी और वह डिप्रेशन में चली गईं. डिप्रेशन के चलते उन्हें शराब की लत गई, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा. कई बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनके साथ काम करने में कतराने लगे. लेकिन गंभीर बीमारी के चलते एक्ट्रेस को पर्दे और सिनेमा की दुनिया से दूर होना पड़ा. कैंसर से लंबी जंग के बाद मनीषा कोइराला ने पर्दे पर वापसी की और ओटीटी पर धाक जमाई. फिर मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी’ में मल्लिकाजान की भूमिका के लिए सिर्फ 1 करोड़ रुपए बतौर फीस लिए हैं
मनीषा का जन्म 16 अगस्त 1970 में नेपाल के काठमांडू में हुआ था. वह प्रकाश कोइराला की बेटी और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बिशेश्वर प्रसाद कोइराला की पोती हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वाराणसी के वसंत कन्या महाविद्यालय से की. वाराणसी में वह अपनी नानी के पास रहती थीं, इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गई और धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया. इस दौरान उन्हें कई मॉडलिंग ऑफर्स भी मिले, जिसे करते हुए उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ बढ़ गया.
आज जीती हैं लग्जरी लाइफ
वह हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, बंगाली, मलयालम, नेपाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने 4 फिल्मफेयर समेत कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. मनीषा कोइराला ने अपने लिए शानदार नेट वर्थ बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा कोइराला की नेट वर्थ 12 मिलियम डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपए है.बता दें मनीषा ने कैंसर को मात देखकर फिर से बॉलीवुड का रुख किया है और फैंस उनके काम को जमकर पसंद कर रहे हैं.
