)
Hindi Film Industry Working Hours: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर चल रही बहस चल रही है. ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘स्पिरिट’ जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर होने वाली बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग का कई कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने सपोर्ट किया, जबकि कुछ लोगों ने इसे गैर जरूरी बताया. अब इस मुद्दे पर दिग्गज अभिनेता राजेंद्र चावला ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने साफ कहा कि इस इंडस्ट्री में काम करने वालों को यहां के तौर-तरीके शुरू से समझ लेने चाहिए.
बॉलीवुड बबल के यूट्यूब चैनल से बातचीत में राजेंद्र चावला ने कहा, ‘मैं ये बात समझता हूं, लेकिन जब आप इस इंडस्ट्री में आते हैं तो पहले दिन से जान लेना चाहिए कि यहां काम ऐसे ही होता है. यहां 12 से 14 घंटे की शिफ्ट आम बात है, क्योंकि काम का दबाव बहुत ज्यादा है’. उनके मुताबिक आज के समय में कंटेंट की क्वांटिटी काफी बढ़ चुकी है, ऐसे में काम के घंटे भी अपने आप बढ़ जाते हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा, ‘डेली सोप्स में रोज 22 से 25 मिनट का कंटेंट देना पड़ता है. वहां सभी एक्टर्स एक्स्ट्रा काम करते हैं’.
फिर 9 से 5 की नौकरी करो – राजेंद्र चावला
उन्होंने कहा, ‘ऐसे में अगर आप ये सोचेंगे कि मुझे सिर्फ 8 या 5 घंटे ही काम करना है, तो काम कैसे पूरा होगा?’. राजेंद्र चावला ने आगे कहा कि अगर कोई इस रफ्तार से नहीं चल सकता, तो उसके लिए बेहतर है कि वो किसी 9 से 5 वाली नौकरी पर जाए. राजेंद्र चावला ने अपनी बात को और साफ करते हुए कहा, ‘अगर आप इस रेस में आए हैं, तो फिर उसी हिसाब से दौड़ना पड़ेगा. किसी ने आपको जबरदस्ती यहां नहीं बुलाया है’. उन्होंने ये भी कहा कि थककर सोना बेहतर है, बजाय इसके कि इंसान मन में झुंझलाहट लेकर सोए.
62 साल पुराना वो मस्त गाना, जिसने रिलीज होते ही मचा दिया था हंगामा, हीरोइन के कपड़ों पर मचा खूब बवाल, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा
प्रोफेशन में आने से पहले सोचना चाहिए था – राजेंद्र चावला
उनके मुताबिक, प्रोफेशन चुनते समय उसकी सच्चाई को समझना बहुत जरूरी है. राजेंद्र चावला ने ये भी बताया कि आज के समय में सेट पर मिलने वाली सुविधाएं पहले से काफी बेहतर हो चुकी हैं. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ‘हमारे समय में हालात बहुत अलग थे. महिलाएं खुले में या पेड़ों के पीछे कपड़े बदलती थीं. मेकअप रूम में एसी नहीं होता था’. उन्होंने बताया कि उस दौर में अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार भी धूप में पूरे कॉस्ट्यूम में बैठे रहते थे. साथ ही ही उन्होंने अपना पर्सनल एक्सपीरियंस भी शेयर किया.
राजेंद्र चावला ने शेयर किया पर्सनल एक्सपीरियंस
अपनी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा शेयर करते हुए राजेंद्र चावला ने बताया, ‘एक बार ‘सास बिना ससुराल’ के सेट पर एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि आप कभी शिकायत नहीं करते. मैंने उनसे कहा, शिकायत किस बात की करूं? थिएटर के दिनों में हम कीड़ों वाले कमरों में सोते थे, दरी पर रात गुजारते थे’. उन्होंने कहा कि आज वैनिटी वैन, फल और नाम वाली चादर मिलती है, तो शिकायत की कोई वजह ही नहीं बचती. हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर-एक्ट्रेसेस ने दीपिका की शिफ्ट वाली बात का सपोर्ट करते हुए इसको सही ठहराया.
