News in Brief

Varun Dhawan Emotional Post: एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. एक्टर पहली बार सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही वरुण धवन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. वरुण ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फर बेबी, एंजेल के निधन की इस दुख में, उन्होंने एंजेल को एक शानदार पालतू जानवर और अपने दूसरे फर दोस्त, जॉय की अच्छी बहन होने के लिए धन्यवाद दिया है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एंजेल के साथ पुरानी कुछ सालों के कुछ कीमती पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं. ‘बॉर्डर 2’ एक्टर ने इस पोस्ट पर एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘RIP एंजेल. आज हेवन को एक और फरिश्ता मिल गया. एक शानदार पपी और जॉय की एक बेहतरीन बहन होने के लिए धन्यवाद, हम तुम्हें याद करेंगे. फिर मिलेंगे.’ वरुण कई बार ऐंजल के लिए अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं. वो अपने पालतू कुत्ते को अपना बच्चा मानते हैं.

सेलेब्स ने जताया दुख
वरुण धवन के पोस्ट पर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे बहुत दुख हुआ.’ वरुण हमेशा अपने पालतू जानवरों के लिए अपने प्यार के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं. वहीं हाल ही में सेलिब्रिटी चैट शो, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में आलिया भट्ट के साथ अपनी मौजूदगी के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने कुत्ते और बेटी लारा से उतना ही प्यार है. जब वरुण ने शेयर किया कि वह अपने पालतू जॉय के लिए कुछ भी कर सकते हैं, तो होस्ट ट्विंकल खन्ना ने उनसे पूछा, ‘लारा के बारे में क्या?’ 

Add Zee News as a Preferred Source

 

पपी के साथ है गहरा रिश्ता
ट्विंकल खन्ना के इस सवाल पर, वरुण ने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, और मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि हम कैमरे पर हैं और कूल दिखना चाहता हूं, मैं उन दोनों के बीच कोई फर्क नहीं करता. मैं नहीं कर सकता. यह पहली बार है जब मेरे पास कोई पपी है, इसलिए मेरा उसके साथ जो रिश्ता है, वह एक अलग ही लेवल का है. मुझे नहीं लगता कि मेरा किसी और जीवित प्राणी के साथ ऐसा रिश्ता हो सकता है.’ 

जॉय के आने से बदल गई थी एक्टर की जिंदगी
वरुण ने आगे बताया कि उनके पालतू जॉय के आने से एक इंसान के तौर पर उन पर क्या असर पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे मेरा कुत्ता, मेरा पपी जॉय मिला, तो मैं पर्सनली बहुत बदल गया. जब वह आया, तो मैं बदल गया.’ यह सुनकर, एक कन्फ्यूज्ड ट्विंकल ने पूछा, ‘एक सेकंड, जब आपका बच्चा हुआ तो आप नहीं बदले, लेकिन आप पपी के लिए बदल गए.’ इस पर, आलिया ने साफ किया, ‘जॉय पहले आया था!’