News in Brief

Sunny Deol Next Film Gabru: ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) की सक्सेस के बाद सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘गबरू’ (Gabru) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. पिछले साल सनी ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए इसका मोशन पोस्टर भी शेयर किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. पहले ये फिल्म 13 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म अब 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर विशाल राणा और ओम छंगानी हैं. इस फिल्म में सनी देओल एक ऐसे मिडिल-एज फैमिली के इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो जिंदगी के नए मोड़ पर खुद को दोबारा पहचानता है. नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म से होगा. 

एक बड़ी फिल्म से टकराएगी फिल्म 

जी हां, उसी तारीफ को अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) रिलीज हो रही है. एक सूत्र के मुकाबिक, ‘गबरू’ सनी देओल के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी कहानी है. इसमें हिम्मत, पहचान और संघर्ष जैसे विषय हैं, जो उनकी फिल्मी यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. मेकर्स इसे सोच-समझकर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. कुछ दिन पहले सनी ने बताया था कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है. 

2 पत्नियां, 5 बच्चे और बेमिसाल फिल्में… कौन है वो हिंदी सिनेमा का दिग्गज सितारा, जिसके लिए दुआएं मांग रहा है पूरा देश?

इस फिल्म में अलग किरदार निभाएंगे सनी देओल

फिल्म में उनके साथ सिमरन और प्रीत कमानी भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक मिथून ने तैयार किया है, जबकि गाने सईद कादरी, सतिंदर सरताज और अनुराग सैकिया ने लिखे हैं. इस फिल्म के जरिए सनी अपनी पुरानी एक्शन इमेज से थोड़ा अलग अंदाज में नजर आएंगे. सनी देओल को ‘गबरू’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों से जबरदस्त एक्शन हीरो की पहचान मिली थी. लेकिन ‘गबरू ’ में वे एक इमोशनल और पारिवारिक किरदार निभाते नजर आएंगे. 

सनी देओल की ढेर सारी आने वाली फिल्में

‘गबरू’ के अलावा सनी देओल ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) में भी दिखाई देंगे, जो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है. इसके अलावा वे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायाण’ (Ramayana) में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश भी नजर आएंगे. ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने की तैयारी में है. साथ ही वह नेटफ्लिक्स की एक्शन थ्रिलर ‘इक्का’ (Ikka) में अक्षय खन्ना के साथ भी नजर आएंगे.