News in Brief

Kriti Sanon Dance On Lollipop Lagelu: कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. नुपुर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ राजस्थान में रॉयल अंदाज में सात फेरे लेंगी. शादी से पहले ही कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. इस समय सोशल मीडिया पर नुपुर और स्टेबिन की शादी से जुड़े ढेर सारे वीडियो और फोटो वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं. नए साल के मौके पर नुपुर ने स्टेबिन के साथ अपनी प्रपोजल फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वे अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. इसके बाद कपल को अपने परिवार के साथ उदयपुर में भी स्पॉट किया गया. अब उदयपुर में ही उनकी शादी के फंक्शन धूमधाम से शुरू हो गए हैं और हर सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर सामने आ रही है.

जल्द शादी करने जा रहीं नुपुर सेनन

10 जनवरी शुक्रवार की रात नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की संगीत सेरेमनी रखी गई थी. इस खास मौके की कई झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. सामने आए वीडियो में कृति सेनन, नुपुर और उनकी मां फंक्शन की रौनक बढ़ाती नजर आईं. एक वीडियो में दुल्हन बनने जा रही नुपुर अपने होने वाले पति स्टेबिन बेन के साथ डांस करती नजर आईं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. संगीत सेरेमनी में नुपुर ने मल्टीकलर लहंगा पहना था. 

2 महीने पहले बनीं मां, अब पोस्टपार्टम का कर रहीं सामना, परिणीति चोपड़ा ने बताया कैसे करती हैं डील, बोलीं- ‘हनुमान चालीसा…’

‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर कृति ने जमकर किया डांस

नुपुर ने गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया. वहीं स्टेबिन बेन मिरर वर्क वाली शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे. एक दूसरे वीडियो में नुपुर अपनी बहन कृति सेनन और ब्राइड्समेड्स के साथ स्टेबिन के लिए डांस करती दिखाई दे रही हैं. सभी का अंदाज बेहद खुश और मस्ती से भरा नजर आया. इसी बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस करती दिख रही हैं. 

दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं नुपुर सेनन

कृति ने इस मौके पर पिंक-सिल्वर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इसके अलावा एक इमोशनल क्लिप में नुपुर की मां अपनी बेटी और होने वाले दामाद को प्यार भरी नजरों से देखती नजर आती हैं. काम की बात करें तो नुपुर सेनन ने एक्टिंग की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की थी. वे अक्षय कुमार के साथ ‘फिलहाल’ और ‘फिलहाल 2: मोहब्बत’ जैसे गानों के वीडियो में नजर आ चुकी हैं. दोनों ही गाने सुपरहिट रहे और यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले.