News in Brief

Akshay Kumar Look From Haiwaan: अगले साल 2026 में अक्षय कुमार की कई फिल्में आने वाली हैं, जिनको लेकर खिलाड़ी कुमार के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इन्हीं में एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ भी है, जो इस वक्त काफी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म से उनका एक लीक लुक सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. इस फोटो में अक्षय मार काफी रफ एंड टफ अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनकी हाल की फिल्मों से बिल्कुल अलग है. 

इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज ने ये फोटो शेयर की, जिसके बाद ये देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई. बिखरे लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी वाले इस लुक में अक्षय बेहद खतरनाक और दमदार दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये है कि अक्षय इस फिल्म में पूरे 18 साल बाद नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ‘हैवान’ मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है, जिसे 2016 में मोहनलाल ने लीड रोल में किया था. फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं, जिसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे. 

‘हैवान’ से लीक हुआ अक्षय का खतरनाक लुक

इससे पहले दोनों ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी हिट फिल्म में काम कर चुके हैं. ‘हैवान’ की शूटिंग फिलहाल चल रही है और ये एक हॉरर थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है. इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ सैयामी खेर भी लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प खबर ये है कि मोहनलाल भी इसमें खास कैमियो करते दिखाई देंगे. प्रियदर्शन ने खुद इस बात की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने ये साफ नहीं किया कि मोहनलाल किस किरदार में नजर आएंगे, जिसको लेकर फैंस काफी खुश हैं. 

2 घंटे 35 मिनट की वो आइकॉनिक फिल्म, 14 साल पहले बजट से 3 गुना की थी कमाई, 2026 में फिर बड़े पर्दे पर उड़ाएगी गर्दा, आज भी रेटिंग है 7.7

15 साल बाद साथ काम कर रहे प्रियदर्शन और अक्षय

प्रियदर्शन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सैफ अली खान और मोहनलाल के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जिंदगी किस तरह मोड़ लेती है, ये देखकर हैरानी होती है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पसंदीदा फिल्म आइकन और अपने क्रिकेट हीरो के बेटे के साथ काम कर रहे हैं, जो उनके लिए बेहद खास पल है. इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने आखिरी बार 2010 में ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था.

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’

वहीं, ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों को 2008 में ‘टशन’ में देखा गया था. बता दें, फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. इसके अलावा प्रियदर्शन और अक्षय ‘भूत बंगला’ में भी साथ काम कर रहे हैं. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, शरमन जोशी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का पहला लुक अक्षय के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था.