)
Shreyas Talpade Bigg Boss Marathi 6: रितेश देशमुख के रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार 11 जनवरी को होने जा रहा है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रीमियर की कुछ झलकियां जरूर शेयर की हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े इस सीजन में नजर आ सकते हैं.
वहीं, जब SCREEN ने श्रेयस तलपड़े से इस खबर की सच्चाई के बारे में सवाल किया, जो उन्होंने इसका बड़ा ही चौंका देने वाला जवाब दिया. उन्होंने इस तरह की किसी भी खबर से इनकार कर दिया. श्रेयस ने कहा, ‘ये पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद अफवाहें हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है’. उन्होंने एक और इंटरव्यू में कहा, ‘बदकिस्मती से एक्टर सबसे आसान निशाना होते हैं और कुछ लोग सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी लिख देते हैं’.
श्रेयस तलपड़े ने साफ किया इनकार
उनके इस बयान से ये साफ हो चुका है कि फिलहाल श्रेयस किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने वाले. हालांकि, शो के शुरू होने से पहले संभावित कंटेस्टेंट्स की एक लंबी लिस्ट सोशल मीडिया पर घूम रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस मराठी 6’ में हिंदी ‘बिग बॉस’ के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हो सकती है. इन नामों में विशाल कोटियन, राकेश बापट और तेजस्वी प्रकाश शामिल बताए जा रहे हैं.
3 मिनट 22 सेकंड का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनते ही चेहरे पर छा जाती मुस्कान, बार-बार सुनने पर भी नहीं भरता दिल
कई नामों को लेकर चल रही चर्चा
तेजस्वी फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में बिजी हैं, इसलिए उनका आना मुश्किल माना जा रहा है. इसके अलावा शो में कई मराठी कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम भी सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सोनावने, सागर करांडे, सोनाली राउत, प्राजक्ता शुकरे, संकेत पाठक, अनुष्री माने, दीपाली सैयद, राधा मुंबाईकर और रसिका जमसुदकर जैसे नामों पर चर्चा चल रही है. मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की.
इस बार शो में होगी ‘हेवन और हेल’ की थीम
इस साल ‘बिग बॉस मराठी 6’ में ‘स्वर्ग और नर्क’ यानी ‘हेवन और हेल’ थीम देखने को मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को अपने लक का दरवाजा खुद खोलना होगा और वे सीधे हेवन या हेल में पहुंच सकते हैं. हेवन में रहने वालों को गेम में ज्यादा ताकत और सुविधाएं मिलेंगी, जबकि हेल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. शो को होस्ट करने को लेकर रितेश देशमुख भी काफी एक्साइटेड हैं.
शो को होस्ट करने के लिए एक्साइटेड हैं रितेश
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा था, ‘‘बिग बॉस मराठी’ की अपनी अलग पहचान है. पिछले साल मेरा पहला एक्सपीरियंस था और इस बार मैं और ज्यादा दिलचस्प कंटेस्टेंट्स की उम्मीद कर रहा हूं’. उन्होंने बताया कि वे बिना तैयारी के शो होस्ट करते हैं और कंटेस्टेंट्स के बिहेवियर पर तुरंत रिएक्ट करते हैं. ‘बिग बॉस मराठी 6’ 11 जनवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स मराठी पर रोज रात 8 बजे स्ट्रीम होगा.
